फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   District president caught red handed taking bribe of 50 thousand in Neemuch's Jawad

MP News: नीमच के जावद में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जनपद अध्यक्ष, सरपंच ने की थी शिकायत

Mon, 27 Mar 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 05:37 PM IST
सार

नीमच जिले के जावद में लोकायुक्त पुलिस ने जनपद अध्यक्ष को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा। इस पूरी कार्रवाई को उज्जैन से नीमच पहुंची लोकायुक्त की टीम ने अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
District president caught red handed taking bribe of 50 thousand in Neemuch's Jawad
जावद में लोकायुक्त पुलिस ने जनपद अध्यक्ष को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद में लोकायुक्त पुलिस ने जनपद अध्यक्ष को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा। इस पूरी कार्रवाई को उज्जैन से नीमच पहुंची लोकायुक्त की टीम ने अंजाम दिया है। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की शिकायत पंचायत के सरपंच ने ही की थी, जिस पर लोकायुक्त ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण को पकड़ा गया है। जनपद अध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत खोर के सरपंच बलराम जाट से सामुदायिक भवन सह ई कक्ष निर्माण को स्वीकृत करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। इसी बात से नाराज होकर पंचायत के सरपंच द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। दरअसल खोर पंचायत क्षेत्र के गांव खेड़ा राठौर में सामुदायिक भवन सह ई कक्ष का निर्माण 5 लाख रुपये की राशि से किया जाना था, जिसके 10 प्रतिशत के हिसाब से अध्यक्ष ने 50 हजार रुपये मांगे थे। अध्यक्ष से परेशान होकर सरपंच द्वारा लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी। उसी के आधार पर टीम ने अध्यक्ष को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed