फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Direct Flight service has begun from bhopal to haidrabad

भोपाल से हैदराबाद की सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम ने इंडिगो से कहा- एमपी के दिल में बस जाएं

Sat, 05 Jan 2019 06:54 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Direct Flight service has begun from bhopal to haidrabad
Bhopal Hyderabad Indigo Flight - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमत्री कमलनाथ ने राजा भोज हवाईअड्डे से इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल-हैदराबाद सीधी सेवा का शनिवार को शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम कमलनाथ ने कहा पूरी दुनिया, देश और प्रदेश में हर दिन बदलाव हो रहे हैं। पहले लोग रेलवे स्टेशनों की ओर दौड़ते थे। अब फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट की ओर दौड़ते हैं। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस को सेवाएं शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दें और मध्य प्रदेश के दिल में बस जाएं। सरकार हर प्रकार से सहयोग करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बदलाव के इस दौर में मध्य प्रदेश को लाभ कैसे मिल सकता है, इस दिशा में काम करने की जरूरत है। मध्य प्रदेश को देश और दुनिया में होने वाले परिवर्तनों से जोड़ना होगा। परिवर्तन से जुड़े बिना प्रदेश के भविष्य का नक्शा नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान सबसे ज्यादा रोज़गार के मौके देने वाले प्रदेश के रूप में बनाना है। यह सबकी साझा चुनौती है। इस अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस के अध्यक्ष रोनोजॉय दत्ता ने बताया कि भोपाल से मुम्बई और बेंगलुरु के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले माना जाता था कि जहां नदियां हैं वहीं विकास होगा। आज माना जाता है कि जहां एयरपोर्ट है, वहीं विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed