{"_id":"648c3ebd893e0ab9790decd9","slug":"dindori-bike-collided-on-shahdol-pandaria-highway-bike-driver-killed-three-injured-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dindori: शहडोल पंडरिया हाईवे पर बाइक भिड़ीं, बाइक चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori: शहडोल पंडरिया हाईवे पर बाइक भिड़ीं, बाइक चालक की मौत, तीन घायल
Fri, 16 Jun 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 04:21 PM IST
सार
शहडोल पंडरिया हाईवे पर गुरुवार देर शाम दो बाइक आमने सामने से टकरा गईं। एक बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र सुकुलपुरा गांव से गुजर रहे शहडोल पंडरिया हाईवे पर गुरुवार देर शाम दो बाइक आमने सामने से टकरा गईं। एक बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी वेदराम हिनोते ने बताया कि एक बाइक में रवि बघाड़ी जिला अनूपपुर से सागर टोला की तरफ जा रहा था, वहीं सागर टोला से चंदनघाट की तरफ एक बाइक में तीन सवार संतोष धुर्वे निवासी सुनहादादर, सोनू निवासी बेनिबारी जिला अनूपपुर और जितेंद्र जा रहे थे। सुकुलपुरा गांव में दुर्गामंच के सामने दोनों बाइक आपस मे टकरा गईं। घटना में संतोष धुर्वे की मौत हो गई वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया। बाद में तीनों को डिंडौरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।