{"_id":"6e20ada248504d1fce17735e89e91fd3","slug":"digvijay-singh-slams-shivraaj-on-election-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिवराज के पोस्टर में ईरान की हरियाली, स्पेन की सड़कें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शिवराज के पोस्टर में ईरान की हरियाली, स्पेन की सड़कें'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक आते ही मध्य प्रदेश्ा में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर है। दोनों ही पार्टियां रोज नए मुद्दे के साथ एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
पहले चुनावी विज्ञापन में सेना प्रमुख के फोटो के इस्तेमाल पर घिरी भाजपा दोबारा अपने ही विज्ञापन के भंवर में फंसती नजर आ रही है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा के चुनावी पोस्टर में फर्जी फोटो इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने भाजपा के चुनावी पोस्टरों की पोल खोलते हुए कहा कि इसमें इस्तेमाल फोटो मध्य प्रदेश की बजाए स्पेन, ईरान और अमेरिका के हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपाई इन विदेशी फोटो को मध्य प्रदेश का बताकर प्रदेश की भोली भाली जनता को मूर्ख बना रहे हैं।
दिग्विजय का आरोप है कि विज्ञापनों में जिन खेतों, सड़कों और गड्ढों को दिखाया गया है वो विदेशी वेबसाइट से चुराए गए फोटो हैं। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट के असली फोटो को भी मीडिया के सामने दिखाया।
विज्ञापन
शिवराज, मोदी से बड़े फेंकू
नरेंद्र मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'हम तो समझते थे कि भाजपा में सिर्फ नरेंद्र मोदी ही फेंकू हैं। लेकिन शिवराज सिंह चौहान तो उनसे बड़े फेंकू निकले।'
दिग्विजय ने कहा कि झूठे फोटो के माध्यम से प्रचार कर भाजपा भोले भाले प्रदेश के लोगों को मूर्ख बना रही है। इस के साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इन झूठे विज्ञापनों की पोल खोलेंगे।
दिग्विजय ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा कि शिवराज सिंह ने अमेरिका, स्पेन और ईरान के फोटो का इस्तेमाल ये साबित कर दिया है कि वो फेंकू नंबर वन हैं।
