फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh's allegation- Shivraj will go to jail if the government with 80 percent commission in the state

MP Politics: दिग्विजय का आरोप- प्रदेश में 80 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार, व्यापमं की जांच हो तो जेल जाएंगे शिवराज

Tue, 06 Jun 2023 03:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Jun 2023 03:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ दौरे पर शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि यह 80 प्रतिशत कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार है। यदि भ्रष्टाचार की सही से जांच की जाए तो शिवराज सिंह चौहान को भी जेल जाना होगा। 
 

विज्ञापन
Digvijay Singh's allegation- Shivraj will go to jail if the government with 80 percent commission in the state
दिग्विजय सिंह राजगढ़ में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने कमजोर सीटों की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सौंपी है। वे उन सीटों को टारगेट कर रहे हैं जहां पार्टी लगातार हार रही है। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को राजगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक की। फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्ट सरकार चलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 80 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार चल रही है। सही से जांच कराई जाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जेल जाना होगा। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने सोमवार को अजा वर्ग के लिए आरक्षित सारंगपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। उन्होंने बूथ, मंडलम और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कमलनाथजी के वचन अनुसार सारंगपुर विधानसभा को हर एक सुविधा दी जाएगी। राजगढ़ जिले में कांग्रेस ने पिछले चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। पांच में से तीन सीटें जीती थी। इसके बावजूद सारंगपुर और नरसिंहगढ़ में कांग्रेस की हार हुई थी। कार्यकर्ताओं से दिग्विजय बोले कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयार हो जाएं। ताकत के साथ काम पर जुट जाइए। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हमारी जीत का आधार केवल पोलिंग बूथ है। हम लोग जब तक इमानदारी से पोलिंग बूथ एजेंट, सेक्टर की समितियां, मंडलम की समितियां गठन नहीं कर लेते और हर मतदाता तक नहीं पहुंचते, जब तक जीत नहीं पाएंगे। मंडलम सेक्टर और बीएलओ हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाएं। लोगों को बताएं कि कमलनाथजी की अल्प समय की सरकार में किस तरह किसानों का कर्जा माफ हुआ। कांग्रेस पार्टी क्या-क्या योजनाएं लेकर चुनाव लड़ रही है, यह सब बताने का काम आप लोगों का है। दिग्विजय ने यह भी दावा किया जब जिले में आया तो जगह-जगह कांग्रेस के उम्मीदवार स्वागत करने के लिए खड़े थे। इसलिए देर हो गई। इससे यह पता चलता है कि इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पक्ष में है माहौल
पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 20 साल में कांग्रेस ने साल 1993 से 2003 तक सुविधाएं दी, वह शिवराज जी ने वापस ले ली। हमने पंचायती राज दिया, बिजली परियोजनाएं बनाई, बेरोजगारी भत्ता दिया सब खत्म हो गया। उस समय 28 प्रतिशत राशि हमें केंद्र से मिलती थी। मनमोहन सिंह सरकार आई तो 42 प्रतिशत कर दिया। पूरे समय भाजपा ने भ्रष्टाचार को नया स्वरूप दे दिया। हर चीज में कमीशन है। हर चीज में व्यवसाय बना लिया।  भृष्टाचार में सरकार डूबी हुई है। डंपर कांड से लेकर व्यापमं कांड तक हुआ। कांग्रेस के समय में हमने सारंगपुर में शिक्षाकर्मी के तौर पर, आंगनवाड़ी में सेंकड़ों नौकरियां दी। भाजपा में बिना पैसे दिए एक भी नौकरी नहीं मिली। उनके मंत्री को जेल जाना पड़ा। सही जांच हो तो शिवराजसिंह चौहान को भी जेल जाना पड़ेगा। 


महाकाल लोक मामले में 80 प्रतिशत कमीशन खा गए
दिग्विजय ने आरोप लगाया कि पटवारी गिरदावर तक नामांतरण बंटवारे का काम बिना पैसे लिए नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में 80 फीसद कमीशन वाली सरकार है। महाकाल लोक मामले में भी 80 प्रतिशत तक कमीशन खा गए। कमलनाथजी ने 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इन्होने गुजरात के ठेकेदार को ठेका दे दिया जो मूर्तियां पत्थर की लगनी थी वह फाइबर की लगा दी। 300 करोड़ में से 240 करोड़ रुपये खा गए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed