फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh gets notice from MP police

अवैध नियुक्तियों के मामले में दिग्विजय को नोटिस

Mon, 28 Sep 2015 09:30 AM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh gets  notice from MP police

मध्य प्रदेश विधानसभा में कथित तौर पर हुई अवैध नियुक्तियों के मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को पुलिस ने आखिरकार नोटिस थमा दिया है।

विज्ञापन


रविवार को उनके श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास पर नोटिस दे दिया गया, जिसमें 30 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। पुलिस ने इसी साल फरवरी में दिग्विजय सिंह और तिवारी के अलावा नौकरी पाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Digvijay Singh gets  notice from MP police

जहांगीराबाद क्षेत्र के सीएसपी सलीम खान ने बताया कि विधानसभा के तत्कालीन उप सचिव एसएन मैथली ने इस फर्जीवाड़े के मामले में 16 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है।

सिंह और तिवारी पर क्रमश: मुख्यमंत्री और स्पीकर के दस वर्षीय कार्यकाल के दौरान अपने नजदीकियों को नियुक्ति देने का आरोप है।

विधानसभा में मार्शलों की नियुक्तियों की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed