फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay's reaction on Ghulam Nabi Azad's resignation

Ghulam Nabi Azad: आजाद के इस्तीफे पर दिग्विजय का रिएक्शन, कहा- 370 हटाने वालों से आपके संबंध तो नहीं हो गए

Fri, 26 Aug 2022 07:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Aug 2022 07:29 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने उनके इस्तीफे और लिखे पत्र की निंदा की है। साथ ही गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Digvijay's reaction on Ghulam Nabi Azad's resignation
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर गुलाम नबी आजाद का नाम लेकर कहा कि हो सकता है कि आपके कश्मीर से 370 धारा हटाने वालों से संबंध हो गए हों। दिग्गी ने कहा कि आपने पत्र में लिखा कि आज भारत जोड़ने अभियान न चलाकर कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए। वो भी उस वक्त जब आप स्वयं कांग्रेस पार्टी तोड़कर निकल गए। राहुल गांधी पर लगाए आपके आरोप निराधार हैं। सिंह ने कहा कि जब सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं। तब आप यह कदम उठा रहे हैं। मुझे कतई आपसे यह उम्मीद नहीं थी। इस संकट काल में आपको खड़े होकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए। आपने जो इस्तीफा दिया है और जो पत्र लिखा है उसकी मैं घोर निंदा करता हूं।
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने गुलाम नबी आजाद को लेकर कहा कि जम्मू कश्मीर में नहीं जीत पाते थे तो उनको महाराष्ट्र से जिताया। दो दो बार लोकसभा का सदस्य बनाया। पांच बार यानी 30 साल तक राज्यसभा में रखा। मुख्यमंत्री, मंत्री बनाया। आज वे बात कर रहे हैं कि वे  2013 में राहुल गांधी जी के पत्रकारों के सामने एक ऑर्डिनेस फाड़ देने पर बहुत आहत हुए थे। सिंह ने कहा कि आपको आपत्ति थी तो 2014 में आपने राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद क्यों स्वीकार किया। मंत्री मंडल से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सब बहानेबाजी बंद करिए।
विज्ञापन

  
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं और गुलाम नबी आजाद दोनों एक उम्र के हैं। दोनों एक साथ ही राजनीति में आए। 1977 के विधानसभा चुनाव में वे नहीं चुने गए और उनकी जमानत जब्त हुई। कश्मीर से लड़े थे। मैं 1977 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और चुनाव जीत कर आया। इसके बाद वह देश के अखिल भारतीय युवक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री और अध्यक्ष रहे। मैं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहा। हमारे उनके बड़े अच्छे संबंध रहे। आज भी हैं, लेकिन मुझे इस बात का दु:ख है कि जिस पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया। आज वे उसे अलविदा कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed