{"_id":"b48f76c70df912eee77c86ae8df1a2d9","slug":"digvijay-s-brother-ready-to-take-on-shivraj-singh-chouhan-in-poll-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिग्विजय के भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिग्विजय के भाई
एजेंसी/भोपाल
Updated Sat, 05 Oct 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह ने चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा जताया है। उन्होंने कहा है अगर पार्टी ने उन्हें सीहोर जिले की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला करती है तो वह चौहान को उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी में चुनौती देना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, हाल में मैंने दो दिन बुधनी में बिताए। लोगों से बातचीत में मुझे पता चला है कि वे बदलाव चाहते हैं और चौहान की हार देखना चाहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
2003 से ही मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए 25 नवंबर को चुनाव होंगे।
भाजपा में रह चुके लक्ष्मण सिंह इस साल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पहले उन्होंने 2004 में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाजपा के टिकट पर ही वह राजगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। हालांकि 2009 के चुनाव में वह अपनी इस सीट को बरकरार रखने में नाकाम रहे।
