{"_id":"60897b53eb6654678815ce8e","slug":"died-in-shock-professor-wife-hanged-herself-with-a-dupatta-saddened-by-her-husbands-death-from-corona-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में दी जान: कोरोना से पति की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर सकी प्रोफेसर पत्नी, दुपट्टे से लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में दी जान: कोरोना से पति की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर सकी प्रोफेसर पत्नी, दुपट्टे से लगा ली फांसी
Wed, 28 Apr 2021 08:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर से यह विचलित करने वाली खबर आई है। 35 साल के पवन पंवार डिप्टी रेंजर चुन लिए गए थे, इस बीच कोरोना ने उन्हें शिकार बना लिया। उनकी मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त न कर सकी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी देशवासियों को ऐसा दंश देकर जा रही है, जिन्हें भूलना नामुमकिन होगा। इंदौर में कोविड-19 से पति की मौत के सदमे में 34 साल की प्रोफेसर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कुंदनमल रैगर ने बताया कि बिजलपुर क्षेत्र में रहने वाले पवन पंवार (35) की इंदौर के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। वह 19 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'पंवार की पत्नी नेहा (34) को जब पति की मौत की जानकारी मिली, तो वह सदमे में अस्पताल से सीधे घर आईं और अपने गले पर दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकते हुए फांसी लगा ली।'
विज्ञापन
निजी कॉलेज में प्रोफेसर थी नेहा पंवार
एएसआई ने बताया कि नेहा, शहर के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थीं, जबकि महामारी के शिकार उनके पति का वन विभाग के डिप्टी रेंजर पद पर चयन हो चुका था। हालांकि, महामारी के प्रकोप के कारण वन विभाग में उनका प्रशिक्षण सत्र रद्द हो गया था और वह इस पद को विधिवत संभाल नहीं सके थे। महिला प्रोफेसर की खुदकुशी के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
