फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Uproar in Bhojshala temple, ASI confiscated oil painting of Goddess Vagdevi

भोजशाला विवाद: मां वाग्देवी का चित्र जब्त, पूजा की नहीं दी अनुमति,उर्स के लिए हो रही रंगाई-पुताई पर उठे सवाल

Tue, 02 Dec 2025 12:10 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:10 PM IST
सार

धार के प्राचीन भोजशाला का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया। हंगामे के बीच समिति ने आरोप लगाया कि उर्स की तैयारी को लेकर भोजशाला क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के रंगाई-पुताई की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है।पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है।

विज्ञापन
Uproar in Bhojshala temple, ASI confiscated oil painting of Goddess Vagdevi
प्राचीन भोजशाला में फिर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्थित धार के प्राचीन भोजशाला में मंगलवार सुबह एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व की तरह हिंदू समाज दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंचा। इस दौरान पुरातत्व विभाग (ASI) ने हिंदू समाज द्वारा ले जाए जा रहे मां वाग्देवी के तेल चित्र को जब्त कर लिया और उसे अंदर ले जाकर पूजन करने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


हिंदू समाज और भोज उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में प्रयुक्त मां वाग्देवी का तेल चित्र आगामी वसंत पंचमी पर्व के लिए सुधार हेतु दिया गया है, इसलिए वे लोग पूजा के लिए दूसरा चित्र लेकर भोजशाला पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ASI द्वारा नया चित्र जब्त कर धार्मिक आयोजन में बाधा डाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी अनुमति के रंगाई-पुताई की जा रही
समिति ने यह भी आरोप लगाया कि उर्स की तैयारी को लेकर भोजशाला क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के रंगाई-पुताई की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है, जबकि हिंदू समाज को लगातार दबाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने चित्र वापस नहीं किया और बिना अनुमति हो रही रंगाई-पुताई नहीं रोकी, तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करेगा।

ये भी पढ़ें- Live MP Winter Session Live: विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पहले ही स्थिति संवेदनशील बनी हुई है
23 जनवरी को शुक्रवार होने के कारण बसंत पंचमी उत्सव को लेकर पहले ही स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे में ASI द्वारा माता सरस्वती के नए तेल चित्र को जप्त किए जाने पर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed