MP Winter Session: नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित,अब अध्यक्षों के लिए सीधे होंगे चुनाव
MP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates in Hindi: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मध्यप्रदेश नगरपालिका संशोधन अध्यादेश- 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया है। अब नगरपालिका और नगर परिषदों में अध्यक्षों के चुनाव सीधे होंगे। इसके अलावा राइट-टू-रिकॉल का समय बढ़ा दिया गया है। इसे ढाई साल की बजाय तीन साल कर दिया गया है।
लाइव अपडेट
बच्चों में स्मार्टफोन और इंटरनेट के अनियंत्रित उपयोग पर हुई चर्चा
भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने प्रदेश मे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों में स्मार्टफोन और इंटरनेट के अनियंत्रित उपयोग से उत्पन्न स्थिति की ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री की तरफ ध्यान आकर्षण किया। इस मामले पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सभी विभाग इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर कुछ जागरूक कार्यक्रम किए हैं। मेरा विभाग भी इसको लेकर आंगनबाड़ी समेत अन्य माध्यमों से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। विस्तृत कार्य योजना भी तैयार करेंगे।हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5 हजार लगा था जुर्माना-उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे
विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि VIT मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। छात्रों पर भी जो मामले दर्ज हुए हैं, उसे वापस होना चाहिए। इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इनमें कोई दो राय नहीं की मामला बड़ा है। 13 हजार छात्र छात्राओं में से करीब 2 से 3 हजार छात्रों ने आंदोलन किया। इसमें दोषियों पर सख्त कार्यवाही करेंगे। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच हज़ार रुपये जुर्माना लगाया गया था। धार्मिक भावनाओं को भड़काया गया। फर्जी क्लीनिक का संचालन अंदर हो रहा है। सीएमएचओ को अंदर जाने से रोका गया। किसी समझौता के कारण सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा
घटना की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी है। मानवीय दृष्टिकोण से सही नहीं था। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरा जिम्मेदार है। इस मामले पर मुख्यमंत्री से भी बात हुई थी। शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया जाएगा।
विधानसभा की कारवाई शुरू, सीहोर VIT यूनिवर्सिटी का मुद्दा छाया
विधानसभा की कारवाई फिर से शुरू हो गई है। विधायक दिनेश जैन ने सीहोर VIT यूनिवर्सिटी में दूषित पानी और भोजन के कारण हो रही बीमारियों पर उच्च शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण कराया। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मंत्री ने जवाब दिया कि परिसर में हुई तोड़फोड़ के कारण छुट्टी घोषित की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। छात्र छात्राओं से चर्चा भी की गई। प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पानी में खराबी मिली है। छात्र बीमार हुए हैं। दूषित पानी दूध भोजन की भी जानकारी मिली है। यूनिवर्सिटी परिसर में स्थाई रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है। इन सब पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। सरकार 41/2 की कार्यवाही के लिए तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि हम इस यूनिवर्सिटी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने जा रहे हैं कि किसी के खिलाफ आज तक नहीं हुई होगी। यह छात्रों के भविष्य का सवाल है।
MP Winter Session News: नगर पालिका संशोधन विधेयक किया गया पास
मध्य प्रदेश विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पास किया गया है। इस विधेयक के पास होने से अब नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्षों के चुनाव सीधे होंगे। यानि उनको अब जनता चुनेगी। इसके अतिरिक्त राइट-टू रिकॉल का समय बढ़ा दिया गया है। अब ये समय ढाई साल की वजह तीन साल कर दिया गया है।MP Assembly Winter Session Update: चुनाव कराने को लेकर कहा कि 'राइट टू रिकॉल' के मामले में बात स्पष्ट हो- जयवर्धन सिंह
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने चुनाव कराने को लेकर कहा कि 'राइट टू रिकॉल' के मामले में बात स्पष्ट करनी चाहिए। हॉर्स ट्रेडिंग हो जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में हुए ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मंडी सहकारिता के 10 से 12 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। यह चुनाव भी होने चाहिए। उन्होंने अलग हटकर अतिक्रमण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इन पर कार्रवाई के लिए भी मंत्री जी को विचार करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव होने से पार्षद का दबाव या प्रभाव कम हो जाएगा। सरपंच का चुनाव प्रत्यक्ष होता है तो पंचों की कोई भूमिका नहीं रह जाती। हॉर्स ट्रेडिंग की बात कही जा रही है, तो जनपद और जिला पंचायत के चुनाव भी तो अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे हैं। विधानसभा में भी तो हॉर्स ट्रेडिंग हुई थी।
MP Assembly Winter Session: नर्मदा किनारे बसे आदिवासियों को हटाने का मुद्दा सदन में गरमाया
विधायक सेना महेश पटेल ने अलीराजपुर में आदिवासी ग्रामीणों को बेघर किए जाने के मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने बताया कि वन विभाग के आदेश के अनुसार नर्मदा नदी के किनारे 5 किलोमीटर की परिधि में बसे ग्रामीणों को हटाने की तैयारी की जा रही है। जोबट और अलीराजपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है, जिसे उन्होंने बेहद गंभीर मामला बताया।पटेल ने सदन में भूमि अधिग्रहण के आदेशों को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि नर्मदा और उसके निर्मल जल की भी चिंता जरूरी है। मंत्री दिलीप परिवार ने कहा कि हम नर्मदा की चिंता कर रहे हैं और मोहन सरकार नर्मदा किनारे बसे लोगों की भी चिंता कर रही है। आठवें महीने के बाद अब तक किसी का भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जबरदस्ती किसी का अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने भी सदन में आश्वासन दिया था कि किसी भी आदिवासी की जमीन नहीं ली जाएगी और उनका हक नहीं छीना जाएगा।
MP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बाल विवाह को लेकर जयवर्धन सिंह ने उठाया सवाल
मध्य प्रदेश में लगातार बाल विवाह बढ़ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद से सभी सरकारों ने बाल विवाह रोकने का प्रयास किया, लेकिन मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल के आंकड़े बताते हैं कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 साल के आंकड़े मांगे थे, जिसमें 2020 से 2025 तक हर साल बाल विवाह के मामले बढ़े हैं। उनका कहना है कि सरकार के पास बाल विवाह रोकने के लिए न कोई योजना है और न ही कोई सोच। इससे पता चलता है कि सरकार सामाजिक उत्थान के लिए कितना काम कर रही है।
MP Assembly Winter Session:'सदन में नाटक-नौटंकी करती है कांग्रेस', सारंग ने किया पलटवार
कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग बोले कि कांग्रेस हर सत्र में नाटक-नौटंकी करती है। विधानसभा नौटंकी करने का स्थान नहीं है। कभी गिरगिट बनकर आते हैं, कभी दारू की बोतल लेकर आ जाते हैं। सदन नाटक-नौटंकी करने की जगह नहीं, चर्चा करने की जगह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व अपरिपक्व है, उसी तरह मध्य प्रदेश में भी स्थिति है। मंत्रियों की समीक्षा को लेकर सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार मंत्रियों की समीक्षा करते हैं, इसमें कोई नया नहीं है। यह एक प्रक्रिया है।MP Assembly Winter Session: कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है- रामेश्वर शर्मा
MP Assembly Winter Session: एदल सिंह कंसाना को आया चक्कर
विधानसभा सदन में कार्यवाही के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को चक्कर आ गया। कंसाना सदन की कार्यवाही के दौरान खासी के बाद बेसुद हो गए। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए स्थगित कर दी गई है।
