फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Major financial irregularity at Bank of India...

एमपी: बाग में बैंक ऑफ इंडिया से 46 लाख रुपये कैश गायब, चाबी लेकर फरार हुआ कैशियर; शिकायत दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 04:59 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कैशियर के चाबी लेकर गायब होने के बाद नकदी मिलान में करीब 46 लाख रुपये की कमी मिली। बैंक प्रबंधक ने थाने में शिकायत दी है। दस्तावेजों की जांच के बाद एफआईआर दर्ज होगी।

विज्ञापन
Major financial irregularity at Bank of India...
बैंक में हो रही जाँच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाग में बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में वित्तीय अनियमितताओं और नकदी में बड़ी हेराफेरी की आशंका के चलते दिनभर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक प्रबंधन ने मुख्य द्वार पर लिंक बंद है का पर्चा चस्पा कर आम ग्राहकों का प्रवेश रोक दिया, जिससे दिनभर लोग परेशान होते रहे। देर रात बैंक प्रबंधक मयूर दुबे ने पुलिस थाने पहुंचकर करीब 46 लाख रुपये कैश कम होने और कैशियर के चाबी लेकर गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे से ही बैंक शाखा में अचानक सन्नाटा पसरा रहा। अंदर धार आंचलिक कार्यालय और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की टीम दस्तावेजों और नकदी के मिलान में जुटी रही। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया या परेशान ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा कॉलेज में NSUI-ABVP आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की; चार महिला पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी चाबी से खुला लॉकर, मिलान में 46 लाख का अंतर
बैंक प्रबंधक मयूर दुबे ने बताया कि कैशियर के चाबी लेकर गायब हो जाने के बाद जिला कार्यालय से दूसरी चाबी मंगवाकर लॉकर खोला गया। मिलान के दौरान प्रथम दृष्टया करीब 46 लाख रुपये की नकदी कम पाई गई है। हालांकि, वास्तविक अनियमितता का सही आंकड़ा उच्चाधिकारियों की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दस्तावेजों की जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर
प्रबंधक सोमवार रात करीब 9 बजे शिकायत लेकर बाग थाने पहुंचे। मामले में थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से आवेदन मिला है, लेकिन जांच से जुड़े आवश्यक और आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंगलवार से बैंक में सामान्य कामकाज बहाल कर दिया गया है। बैंक की ओर से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed