फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Tragic Incident: 11-year-old student drowns after skipping school to pluck

दर्दनाक हादसा: स्कूल से बंक कर तालाब में कमल तोड़ने गए 11 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, इकलौता बेटा था

Wed, 14 Oct 2026 10:53 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 10:53 PM IST
सार

पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बच्चा स्कूल जाने के बजाय साथी के साथ तालाब पहुंचा था और कमल के फूल तोड़ने पानी में उतरा था। गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद शव निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Tragic Incident: 11-year-old student drowns after skipping school to pluck
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कालका माता मंदिर के पास स्थित छोटे तालाब में बच्चा कमल के फूल तोड़ने के लिए उतरा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण वह डूब गया। मृतक कक्षा छठवीं का विद्यार्थी था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

विज्ञापन


कमल के फूल तोड़ने तालाब में उतरा बच्चा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। इसके बजाय वह अपने एक साथी के साथ घूमते हुए तालाब के पास पहुंच गया। पानी में खिले कमल के फूल देखकर वह उन्हें तोड़ने की जिद करने लगा और तालाब में उतर गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूबने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमराह भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर डॉक्टर को भी ठगा; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला शव
बच्चे को डूबता देख उसके साथी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय रहवासियों तथा नगर पालिका की गोताखोरी टीम की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बिहार का रहने वाला है परिवार
मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पीथमपुर में किराए के मकान में रहता है। बच्चे के पिता एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed