फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police force deployed after dispute between two communities in Kukshi of Dhar district

MP News: धार जिले के कुक्षी में पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस बल तैनात

Tue, 25 Oct 2022 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

धार जिले के कुक्षी में दो समुदायों में विवाद हो गया। तनाव के बीच हालात संभालने के लिए कुक्षी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 

विज्ञापन
Police force deployed after dispute between two communities in Kukshi of Dhar district
पुलिस बल तैनात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले के कुक्षी में पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। हालात काबू करने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन


यह विवाद कुक्षी के भट्टी मोहल्ले में हुआ। सोमवार देर रात पटाखे चलाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने आधी रात को ही पुलिस थाना पहुंचकर आवेदन दिया। एसडीओपी दिलीप सिंह बिलवाल ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को फरियादी रणजीत पिता रेमसिंह बामनिया निवासी भट्टी मोहल्ला की रिपोर्ट पर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हालात काबू में है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


अपडेट जारी है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed