फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Election 2023: MP in Gandhwani again demands for tribal CM Umang Singhar said - take 50 crores from me

MP Election 2023: गंधवानी में सांसद ने की आदिवासी CM की मांग, उमंग सिंघार बोले- मुझसे 50 करोड़ ले लो कहा था

Tue, 26 Sep 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 08:54 AM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को धार जिले के गंधवानी पहुंची। जहां विधायक उमंग सिंघार के साथ ही राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रदेश में आदिवासी सीएम की मांग की।

विज्ञापन
MP Election 2023: MP in Gandhwani again demands for tribal CM Umang Singhar said - take 50 crores from me
सभा को संबोधित करते विवेक तन्खा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा सोमवार को गंधवानी विधानसभा पहुंची, जहां भारी जन सैलाब के बीच जन आक्रोश यात्रा प्रभारी कांतिलाल भूरिया, गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार सहित राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान फिर से आदिवासी मुख्यमंत्री की चर्चाएं सुर्खियों में आ गई। ऐसे में उमंग सिंघार ने अपने चिर परिचित अंदाज में आदिवासियों के हितों की बात करते हुए उनकी आर्थिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने की बात कही। साथ ही बोले कि मुझे कहा गया था कि 50 करोड़ रुपए ले लो मैंने आपसे नहीं पूछा पर मैंने जाना उचित नहीं समझा, क्योंकि आप मुझ पर विश्वास रखते हैं। गंधवानी की जनता, आदिवासी मुझ पर विश्वास रखता है, मैं कभी नहीं जाऊंगा आपके विश्वास को आखरी सांस तक बनाकर रखूंगा। मुझ पर केस इसलिए बनते हैं कि मैं सरकार के खिलाफ बोलता हूं। धीरे से नहीं बोलता आदिवासी के दहाड़ की आवाज आती है, शेर के जैसे बोलता हूं। मुझे किसी का डर नहीं है आप मेरे साथ हैं।
विज्ञापन


वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि आप खाली उमंग को नहीं जिताएंगे आप मध्य प्रदेश के भावी लीडर को शक्ति देंगे, आदिवासियों को आगे के समय में बड़ा स्थान मिलना चाहिए। अभी जरूर कमलनाथ जी आएंगे मगर कमलनाथ जी के बाद या तो पिछड़े वर्ग का या आदिवासी मुख्यमंत्री बने, छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी मुख्यमंत्री बने। क्योंकि यही हमारी मेजोरिटी है और मेजोरिटी का पालन करना प्रजातंत्र का धर्म होता है, अब पहले उमंग सिंघार द्वारा आदिवासी मुख्यमंत्री की बात कहे जाने के बाद अब राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा भी आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की तरफदारी करते हुए नजर आये, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक नई चर्चा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed