फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bodies of man and woman who jumped into Narmada from Khalghat

एमपी: जन्माष्टमी की रात संजय सेतु से नर्मदा में कूदे महिला-पुरुष, दो दिन बाद दोनों के शव बरामद

Sun, 06 Sep 2026 06:35 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 06:35 PM IST
सार

खरगोन के बड़वाह से लापता महिला और पुरुष के शव रविवार को धार के धरमपुरी क्षेत्र में नर्मदा नदी से मिले। दोनों ने शुक्रवार रात संजय सेतु से नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bodies of man and woman who jumped into Narmada from Khalghat
पुलिस मामले की जाँच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र से लापता महिला और पुरुष के शव रविवार को धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद हुए। दोनों ने शुक्रवार रात जन्माष्टमी के दौरान खलघाट एबी रोड स्थित संजय सेतु ब्रिज से नर्मदा नदी में छलांग लगाई थी। घटना के बाद से धरमपुरी की डीआरसी टीम दोनों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, महिला और पुरुष के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसका वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को बड़वाह थाने में मोगरगांव निवासी गंगाबाई पति भोला और नादिया निवासी लखन पिता लालाजी मानकर की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गंगाबाई का ससुराल बलवाड़ा के बरझर में है। उसकी करीब ढाई साल की बच्ची भी है। वहीं, लखन 3 सितंबर को घर से निकला था। बताया गया कि वह 4 सितंबर को राखी बंधवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कुछ ही देर में अकड़ने लगे हाथ-पैर, शरीर पर पड़े नीले निशान; दहला देगी कहानी


दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन
शुक्रवार रात करीब 8 बजे संजय सेतु ब्रिज से एक महिला और पुरुष के नर्मदा नदी में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद धरमपुरी की डीआरसी टीम ने नदी में दोनों की तलाश शुरू की। लगातार दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को टीम को सफलता मिली।

डीआरसी टीम ने सबसे पहले लखन का शव गुलाटी घाट के पास नर्मदा किनारे से बरामद किया। इसके करीब तीन घंटे बाद गंगाबाई का शव हतनावर के पास से मिला। रेस्क्यू टीम में दिनेश वर्मा, मोहन अलावा, शंकर कलमे, अजय मंडलोई, सोहन चौहान और सुमित शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed