{"_id":"650edd551016fd729001a3f5","slug":"jan-akrosh-yatra-congress-mla-umang-singar-threatens-dhar-sp-manoj-kumar-singh-in-alirajpur-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Akrosh Yatra: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार बोले-धार में बैठा SP बीजेपी का दलाल, पक्का आदिवासी हूं, निपटा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Akrosh Yatra: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार बोले-धार में बैठा SP बीजेपी का दलाल, पक्का आदिवासी हूं, निपटा दूंगा
Sat, 23 Sep 2023 06:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे ही देश और प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ विपक्ष के आला नेताओं द्वारा सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों पर भेदभाव का आरोप लगाकर गंभीर टिप्पणियों का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस MLA उमंग सिंगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता गंधवानी से विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस सरकार के वन मंत्री उमंग सिंघार के विवादित बोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को खुली धमकी देते विवादित बयान देते भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने बेबाक अंदाज में मंच से बोलते नजर आए।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को उमंग ने अलीराजपुर जिले में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान सभा को संबोधन करते वक्त भाजपा पर निशाना साधते हुए जोबट से उपचुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी प्रत्याशी महेश पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि महेश पटेल ने एक बात कही कि भाजपा की सरकार कलेक्टर और एसपी चला रहे हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकर्ता नहीं बचे, गायब हो गए। मुझे मालूम है जोबट चुनाव में किस प्रकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठ कैसे बनाए गए, चुनाव के पहले किस तरह किए गए। मैं जानता हूं धार का एसपी भाजपा का दलाल है, मुझे तीन चार बार फोन लगाया और कहता है आप पर भी 120बी का प्रकरण दर्ज कर दूंगा, केस कर दूंगा।
विज्ञापन
मैंने कहा, एसपी तेरे सरीके 50 घूमते हैं, लोड मत लेना निपटा दूंगा, पक्का आदिवासी हूं। मैं प्रशासनिक अधिकारियों को कहना चाहता हूं, आप निष्पक्ष होकर चुनाव कराएं तो हम आपका ध्यान रखेंगे और अपने निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया तो अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना। अलीराजपुर से कह रहा हूं, अब गंधवानी से विधायक पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के सरकारी अधिकारियों पर विवादित बोल को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। सरकारी अधिकारियों पर उनके द्वारा भाजपा का समर्थन करने का धमकी भरे अंदाज में आरोप लगाना कई सारे सवाल पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, आपको बता दें कि धार के जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भी पक्षपात को लेकर पहले ट्वीट किया जा चुका है। ऐसे में यह कानूनी लड़ाई के रूप में तब्दील होगा या चुनावी प्रोपेगेंडा यह आने वाला वक्त ही बताएगा। इस पूरे मामले पर भाजपा का क्या रुख होगा, यह समय ही बताएगा।
