{"_id":"63569131a1c5ea7c9300af43","slug":"illegal-liquor-worth-1-25-crore-seized-from-gas-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: गैस कंटेनर से ले जा रहे थे सवा करोड़ की अवैध शराब, पुष्पा फिल्म से लिया स्मगलिंग का आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: गैस कंटेनर से ले जा रहे थे सवा करोड़ की अवैध शराब, पुष्पा फिल्म से लिया स्मगलिंग का आइडिया
Mon, 24 Oct 2022 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Oct 2022 06:51 PM IST
सार
धार जिले से पुलिस ने गैस कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। चालक फरार हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
गैस कंटेनर में भरी शराब पुलिस ने जब्त की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले में सवा करोड़ रुपये की अवैध शराब पकड़ाई है। फिल्म पुष्पा की तर्ज पर स्मगलिंग की जा रही थी। गैस कंटेनर में शराब भरकर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक धार जिले की सादलपुर का है। पुलिस ने बताया कि इंडियन ऑइल के गैस टैंकर में शराब भरकर ले जाई जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने 1012 अवैध शराब की पेटियां जब्त की हैं। इसकी कीमत सवा करोड़ आंकी गई।
धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सादलपुर टीआई को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। रतलाम से इंदौर की ओर आ रहे एक गैस कंटेनर में शराब लाई जा रही है। नाकेबंदी कर पुलिस ने कंटेनर रोका और जांच की। इस दौरान चालक भाग निकला। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब जब्त कर ली। कंटेनर में कई ब्रांड्स की शराब थी। पुलिस ने बताया कि शराब की एक हजार से ज्यादा पेटियों को कंटेनर से निकालने में चार मजदूरों को आठ घंटे लग गए।