{"_id":"6adc627afaf6b342de072e11","slug":"farmer-beaten-with-slippers-on-sdm-court-premises-video-emerges-dhar-news-c-1-1-noi1504-4867022-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज
Sat, 24 Oct 2026 05:07 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:07 PM IST
सार
धार जिले के सरदारपुर स्थित एसडीएम कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर किसान बोन्दरलाल सिर्वी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। किसान का दावा है कि करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें चप्पलों से पीटा और धमकाया। उन्होंने 18 महिलाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
महिलाएं पिटाई करते हुए
विस्तार
जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम कंजरोटा में जमीन विवाद को लेकर किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान बोन्दरलाल पिता नाथाजी सिर्वी ने आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को सरदारपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में न्यायालय के बाहर करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें घेरकर चप्पलों से पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं किसान के साथ चप्पलों से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ग्वालियर: मदरसे पर बाल आयोग का छापा, सात बच्चियों समेत 22 बच्चे रेस्क्यू; रहने की व्यवस्था में मिलीं कमियां
विज्ञापन
किसान के अनुसार, जमीन और रास्ते को लेकर एसडीएम न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0151/अपील/2024-25 विचाराधीन था। 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने तहसीलदार के आदेश को निरस्त करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। बोन्दरलाल का दावा है कि इसके बावजूद विरोधी पक्ष के लोग लगातार विवाद कर रहे हैं। किसान ने बताया कि 22 अक्तूबर को वे विवाद की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के बाहर महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। मामले में उन्होंने सरदारपुर थाने में आवेदन देकर रामी पति कैलाश सहित 18 महिलाओं के खिलाफ शिकायत की है। सभी महिलाएं ग्राम कंजरोटा की निवासी बताई गई हैं। किसान ने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित किसान ने सरदारपुर थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में ग्राम कंजरोटा निवासी रामी बाई, लीलाबाई, रतिबाई, वरदीबाई, केसरबाई, तुलसाबाई, राधाबाई, रुखमाबाई, शांताबाई, गेंदीबाई, चंपाबाई, अनीता, कविता, संजूबाई, हीरी, हेमीबाई, गायत्रीबाई और गीताबाई के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। किसान ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

महिलाएं पिटाई करते हुए
