{"_id":"650c69085e39dcb477050c94","slug":"dhar-road-accident-two-women-died-after-being-hit-by-a-car-after-two-bikes-collided-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar Road Accident: दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद कार की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar Road Accident: दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद कार की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल
Thu, 21 Sep 2023 09:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत, जबकि 20 दिन के नवजात सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर तिरला फाटा के समीप एक भीषण सड़क हादसे में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को दूसरी ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ही बाइकों को कार ने चपेट में ले लिया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 20 दिन के नवजात सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का धार के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरला निवासी बुजुर्ग दंपती बाइक सवार अंबाराम पाटीदार और उनकी पत्नी प्रेम बाई की इंदौर-अहमदाबाद फोर लाइन पर अपने खेत से घर जाते समय रोड क्रॉसिंग के दौरान अन्य बाइक सवार ने टक्कर हो गई। इसी घटनाक्रम के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने दोनों बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दोनों बाइकों पर सवार बुजुर्ग दंपती, पति-पत्नी और 20 दिन का नवजात घटना की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी घायल महिला की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। नवजात सहित तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बुजुर्ग दंपती के दूसरी बाइक से टकराते ही पीछे से आ रही कर ने उन्हें चपेट में ले लिया और 10 से 15 फीट तक घसीटते ले गई। इस दौरान एक बाइक कार में बुरी तरह फंस गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी बाइक घिसते हुए दूर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद नवजात सहित बुजुर्ग और बाइक सवार चालक गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। तिरला पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
