फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Two held in bank job fraud sent to police remand; search on for third absconding accused

Dhar News: बैंक नौकरी फर्जीवाड़े में गिरफ्तार दो आरोपी रिमांड पर, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jan 2026 07:45 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 07:45 PM IST
सार

बैंक में नौकरी के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से नौगांव पुलिस को पांच दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Dhar News: Two held in bank job fraud sent to police remand; search on for third absconding accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों शुभम गुप्ता (29 वर्ष, हरियाणा) और राकेश मीना (34 वर्ष, राजस्थान) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नौगांव पुलिस को 12 जनवरी तक पांच दिन का रिमांड मिला है। अब पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तीसरा आरोपी पंकज कुमार मीना (27), जो बड़वानी जिले के अंजड़ बैंक शाखा में पदस्थ था, अभी फरार है। उसकी तलाश में धार पुलिस की टीम बड़वानी के अंजड़ पहुंची और शाखा प्रबंधक से नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की। आरोपी पिछले दो माह से बैंक में नौकरी कर रहा था और अंजड़ में किराए के मकान में रहता था। पुलिस उसके कमरे तक पहुंची लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


कैसे हुआ खुलासा?
मामला तब सामने आया जब धार स्थित बसंत विहार कॉलोनी में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय ने दो कर्मचारियों पंकज कुमार मीना (बड़वानी शाखा) और राकेश मीना (खरगोन शाखा) को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए बुलाया। दोनों कर्मचारी सत्यापन के लिए खुद न आकर अपने स्थान पर 'मुन्ना भाई' को भेजकर जांच प्रक्रिया करवाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gwalior News: कोर्ट के आदेश के बाद रात में जेल से निकले वकील अनिल मिश्रा, गिरफ्तारी प्रक्रिया में मिली खामी

हरियाणा से आया आरोपी शुभम सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो गया, जिसके बाद बैंक अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत नौगांव थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।


इस घटना के बाद बैंक में नियुक्तियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभागीय स्तर पर सभी दस्तावेज और रिकॉर्डों की जांच शुरू की गई है, ताकि यदि किसी और ने धोखे से नौकरी हासिल की हो तो उसकी पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 12 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, इस संबंध में एक टीम अंजड़ भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed