फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News Second day of survey in Bhojshala Hindu side says results will be pleasant

Dhar News: भोजशाला में दूसरे दिन का सर्वे, हिंदू पक्ष ने कहा- परिणाम होंगे सुखद, मुस्लिम पक्ष ने बनाई दूरी

Sat, 23 Mar 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

भोजशाला में शनिवार को दूसरे दिन का सर्वे हुआ। हिंदू पक्ष ने कहा, सुखद परिणाम होंगे। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने दूरी बनाए रखी।
 

विज्ञापन
Dhar News Second day of survey in Bhojshala Hindu side says results will be pleasant
भोजशाला का सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार की भोजशाला में चल रहे एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे का आज दूसरा दिन भी पूरा हुआ। सुबह 8:10 पर टीम ने प्रवेश किया था। वहीं, शाम 5:40 मिनट पर टीम भोजशाला से वापस निकली।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो लगभग 9:30 घंटे चले सर्वे में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, उत्खनन और जीपीएस-जीपीआर तकनीक के साथ ही कार्बन डेटिंग तथा अन्य नई तकनीक से भोजशाला का सर्वे किया जा रहा है। हालांकि, आज भी सर्वे दल ने किसी भी मीडिया कर्मी से बात नहीं की और पुलिस के कड़े बंदोबस्त के साथ वे लोग भोजशाला से निकलकर वाहनों से रवाना हो गए। वहीं, दूसरी ओर हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा और आशीष गोयल मीडिया से चर्चा में कहा कि ASI की तीन अलग-अलग टीमें भोजशाला के अलग-अलग हिस्सों में सर्वे का काम कर रहे हैं। माननीय न्यायालय के आदेश और ASI के नियमों के अनुसार ही अंदर सर्वे का काम लगातार जारी है, जो भी संसाधन का कहा गया है, वे उपयोग में लाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, भोजशाला के अंदर शनिवार को हुई खुदाई की बात को उन्होंने हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे का काम लगातार जारी है। निश्चित ही हिन्दू समाज के लिए परिणाम सुखद होंगे। वहीं, दूसरी ओर मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद खान सर्वे खत्म होने के बाद सामने नहीं आए। आपको बता दें कि सर्वे के दूसरे दिन भोजशाला में कुछ चिन्हित स्थानों पर हल्की खुदाई कर दीवारों के सहारे लगभग एक फीट के गड्ढे बनाए गए हैं, जिन्हें और गहरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed