{"_id":"693411317d6576c6ec035674","slug":"dhar-news-6-months-later-fsl-report-reveals-shocking-truth-minor-was-abused-before-death-police-start-probe-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: छह महीने बाद आई FSL रिपोर्ट ने खोला राज, मौत से पहले नाबालिग से हुआ था दुष्कर्म, अब आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: छह महीने बाद आई FSL रिपोर्ट ने खोला राज, मौत से पहले नाबालिग से हुआ था दुष्कर्म, अब आरोपी की तलाश
Sat, 06 Dec 2025 04:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 04:52 PM IST
सार
जिले में नाबालिग की मौत के छह महीने बाद आई एफएसएल रिपोर्ट ने मामले का रुख पूरी तरह बदल दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौत से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस ने अब नया मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में छह माह पहले हुई एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में एफएसएल रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फॉरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लड़की की मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में नया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इंदौर जिले की राऊ तहसील स्थित एफएसएल लैब में लड़की के कपड़े और वेजाइनल स्लाइड जांच के लिए भेजी थी। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
विज्ञापन
घटना 19 मई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर की एक 15 वर्षीय नाबालिग को परिजन रात के समय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अस्पतालकर्मियों को बताया कि लड़की ने फांसी लगाई है। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाद में मर्ग डायरी धार पुलिस को प्राप्त हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। मामला संदिग्ध पाकर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन लड़की एक रिश्तेदार की शादी में गई थी, जहां देर रात तक नाचने को लेकर उसकी मां और मामा नाराज हो गए और दोनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की झूठी कहानी गढ़ी।
ये भी पढ़ें: MP News: बिना पड़ताल किए बांट दिए 1.14 करोड़ रुपये, घर बने ही नहीं; राशि लेकर निकल गए लाभार्थी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उस समय मां और मामा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया था। मामला अभी विचाराधीन है।
अब एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला है कि लड़की की मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में नया प्रकरण दर्ज किया है।
हालांकि घटना छह माह पुरानी है लेकिन एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामला फिर से सक्रिय हो गया है। पुलिस अब उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके लिए नई जांच टीम गठित की गई है।
थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शासकीय अभिभाषक से अभिमत लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
