फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Dam News: CM claims- crisis averted, Minister Dattigaon told rumors about dam burst

Dhar Dam News: सीएम शिवराज का दावा- संकट टला, मंत्री दत्तीगांव ने बांध फूटने को बताया अफवाह

Sun, 14 Aug 2022 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

धार जिले के कारम बांध का हिस्सा ढह जाने की खबरों के बीच प्रदेश के मुखिया ने दावा किया है कि संकट टल गया है। वहीं मंत्री ने फोटो जारी कर बताया है कि बांध फूटने की खबरें भ्रामक हैं। 

विज्ञापन
Dhar Dam News: CM claims- crisis averted, Minister Dattigaon told rumors about dam burst
सीएम शिवराज ने दावा किया है कि संकट टल गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले के कारम बांध का हिस्सा ढह जाने की खबरों के बीच प्रदेश के मुखिया ने दावा किया है कि संकट टल गया है। वहीं मंत्री ने फोटो जारी कर बताया है कि बांध फूटने की खबरें भ्रामक हैं। बांध का हिस्सा विशेषज्ञों की देखरेख में काटा गया है ताकि पानी तेजी से खाली हो सके। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी कर कहा है कि संकट टल गया है। पानी का डिस्चार्ज बहुत कम हो गया है। धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि अब कोई संकट नहीं है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रभावित गांव के लोग प्रशासन के साथ गांव में जाने की योजना बना सकते हैं।  कल आजादी का अमृत महोत्सव अपने गांव में, अपने घर में मनाएं। आपदा प्रबंधन का सबसे उत्तम उदाहरण है कि कारम बांध के लीकेज की स्थिति से निपटने के लिए जो प्रयास किए गए वे सफल हुए। सीएम ने प्रशासन की टीम की तारीफ की है। आरएसएस, भाजपा के कार्यकर्ता, जनता क लोग, जनप्रतिनिधियों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाम को कई चली बांध फूटने की खबरों पर विराम लगाने के लिए मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव सामने आए हैं। उन्होंने एक फोटो ट्वीट कर ऐसी खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बर चलाई जा रही है कि डैम फूट गया है। यह बात पूरी तरह से ग़लत और निराधार है। विशेषज्ञों द्वारा जलनिकासी के लिए डैम काटा गया है ताकि जल्दी से जल्दी पानी निकल जाए। हालात लगातार सुधरते जा रहे हैं और आज रात तक या कल सुबह तक स्थिति सामान्य होने की पूरी सम्भावना है। 



जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने सीएम को बताया है कि एबी रोड से यातायात शुरू करा दिया गया है। करम बांध का जलस्तर लगभग डेड स्टोरेज लेवल पर आ गया है। धार के सभी 12 गांवों और खरगोन के 5 गांवों से पानी नीचे आ गया है। कलेक्टर खरगोन ने बताया कि पिछले गांव जरकोटा में भी पीक गुजर चुका है और घरों में नहीं गया है। 


बताया जा रहा है कि कारम डैम में डेड स्टोरेज तक ही पानी शेष बचा है। बायपास टनल में पानी की डिस्चार्ज बिलकुल न के बराबर हुआ। डाउन्स्ट्रीम पर कारम नदी का जलस्तर सामान्य स्तर की तरफ़ तेज़ी से लौट रहा है। रात साढ़े 8 बजे एबी रोड चालू किया गया। कोई भी जनहानि, पशुहानि की सूचना नहीं। सुरक्षा का आकलन करने के उपरांत ज़िला प्रशासन धार और खरगोन द्वारा 18 गांवों के 14000 ग्रामीणजन को अपने अपने घर जा सकने की अनुमति दो गई। हालांकि ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए दोनो ज़िलों में राहत कैम्प कल भी चलेंगे। आर्मी के दोनो कॉलम, NDRF की चारों टीमें और दोनों एयरफोर्स हेलिकॉप्टर कल सुबह वापस भेजने का निर्णय लिया गयाा 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को सुबह 9:45 बजे कारम डेम साइट पर पहुंचेंगे। क्षतिग्रस्त बांध के अवलोकन के बाद प्रभावित गांव के लोगों से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed