{"_id":"67e4496384073c404804fbca","slug":"police-is-searching-for-the-accused-in-the-robbery-of-rs-32-lakh-from-the-employees-of-the-cooperative-society-in-tok-khurd-police-station-dewas-news-c-1-1-noi1389-2768837-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रुपयों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रुपयों से भरा बैग
Thu, 27 Mar 2025 08:41 AM IST
देवास ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:41 AM IST
सार
यह घटना तब हुई जब वे किसानों से ऋण वसूली की राशि बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बदमाशों ने रास्ता रोककर धमकाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद देवास पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
भागते हुए बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। यहां दो नकाबपोश बदमाशों ने सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारी को रास्ते में घेरकर धमकाया और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीपलरावां क्षेत्र के जमोनिया स्थित सहकारी सोसायटी के सहायक सचिव मुकेश पटेल किसानों से ऋण वसूली के 32 लाख रुपये लेकर टोंक खुर्द स्थित सहकारी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। जब वे जमोनिया से बरदू गांव के रास्ते पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था, इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कर्मचारी को धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- भावना हत्याकांड के आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम, भोपाल से धार भागे
विज्ञापन
चार से पांच थाने की पुलिस लगी आरोपियों की तलाश में
देवास सहित आसपास के थानों की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। जिनमें टोंकखुर्द पुलिस हरकत में आई और तुरंत सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया। कई स्थानों पर चेकपॉइंट लगाए गए, जबकि आसपास के जिलों को भी वारदात की जानकारी दी गई।