{"_id":"65b2789dc51592b9c90edb76","slug":"mp-news-sub-health-center-turned-into-beauty-parlour-anm-seen-getting-makeup-in-hospital-notice-issued-2024-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: उप स्वास्थ्य केंद्र बना ब्यूटी पार्लर! अस्पताल में मेकअप करवाती नजर आईं एएनएम, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उप स्वास्थ्य केंद्र बना ब्यूटी पार्लर! अस्पताल में मेकअप करवाती नजर आईं एएनएम, नोटिस जारी
Thu, 25 Jan 2024 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देवास
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:35 PM IST
सार
मामला देवास के ग्राम शुकल्या क्षिप्रा उप स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां पदस्थ एएनएम नीलिमा परमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान मेकअप करवाते नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
देवास की एएनएम अस्पताल में ही बालों को रंगवा रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम मेकअप करती नजर आ रही हैं। मामला पुराना है, पर इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसके बाद एएनएम को कारण बताओ नोटिस भेजा है, वहीं उनको उप स्वास्थ्य केंद्र से हटकर लोहार पिपलिया भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला देवास के ग्राम शुकल्या क्षिप्रा उप स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां पदस्थ एएनएम नीलिमा परमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान मेकअप करवाते नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो करवा चौथ का बताया जा रहा है पर वायरल आज हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता उईके ने नीलिमा परमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर उप स्वास्थ्य केंद्र से हटकर लोहार पिपलिया भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

देवास की एएनएम कार्यकर्ताओं से हवा भी कराती हैं, और मालिश भी।
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वीडियो में
वीडियो क्षिप्रा सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम नीलिमा परमार का है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे उप स्वास्थ्य केंद्र में ही मेकअप कराती दिख रही हैं। यह वीडियो स्टाफ के लोगों ने ही बनाया है। बताया ये भी जा रहा है कि मेडम आए दिन आशा कार्यकर्ताओं से बालों को रंगाती थीं। एएनएम के कई वीडियो सामने आए हैं। किसी में वे मोबाइल चला रही हैं, और पीछे एक कार्यकर्ता पल्लू से उन्हें हवा कर रही है। एक वीडियो में कार्यकर्ता उनकी मालिश करती दिख रही है।
क्या बोलीं एएनएम
एएनएम नीलम परमार ने सीएमएचओ देवास को बताया कि वीडियो करवा चौथ के समय का है और उस समय वे ड्यूटी खत्म कर चुकी थीं। उसके बाद वे अपना तामझाम कर रही है। उनका किसी और अन्य महिला से विवाद भी रहा है उसे विवाद के चलते उन्होंने उनका वीडियो बनाकर इस तरह से वायरल किया है।