फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Wife was also made an accused in the murder of Patwari, the call details revealed - the killer was talking to the lover continuously

देवास: पटवारी की हत्या में पत्नी को भी बनाया आरोपी, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा-हत्यारे प्रेमी से लगातार कर रही थी बात

Wed, 15 Dec 2021 06:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 06:16 PM IST
सार

पटवारी की हत्या के मामले में अब नई बात सामने आई है। पटवारी की पत्नी को हत्या की जानकारी थी और वह लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में भी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। हत्यारा प्रेमी रिमांड पर है और पूछताछ चल रही है।
 

विज्ञापन
Dewas: Wife was also made an accused in the murder of Patwari, the call details revealed - the killer was talking to the lover continuously
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटवारी की हत्या के मामले में अब नई बात सामने आई है। पटवारी की पत्नी को हत्या की जानकारी थी और वह लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में भी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। हत्यारा प्रेमी रिमांड पर है और पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में पदस्थ नीरज सिंह परते (35) का रक्तरंजित शव मिला था। वह 10 दिसंबर से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया था कि पटवारी की पत्नी के कथित रिश्तेदार ने ही हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अनिल पिता जगदीश प्रसाद सरयाम (31) निवासी ग्राम गेलपुर जिला रायसेन है। आरोपी अनिल मृतक पटवारी की पत्नी का प्रेमी है। करीब 15 दिन पहले पटवारी की शादी हुई थी। पटवारी की पत्नी और उसका प्रेमी एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जब घरवालों ने प्रेमिका की शादी कर दी तो वह नाराज हुआ। प्रेमिका से बातचीत जारी रही। उसने पति को ये बताया था कि उसकी मौसी का लड़का अनिल देवास आने वाला है। इस तरह अपना मौसेरा भाई बताकर उसने पति से प्रेमी की दोस्ती करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी एक रात भी पटवारी के घर रुका। 10 दिसंबर की शाम को पटवारी नीरज अपना काम खत्म कर सोनकच्छ से मित्र के साथ लौट रहा था। भोपाल चौराहे पर अनिल सरयाम बाइक से खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही पटवारी नीरज यहां पहुंचा तो अनिल ने उससे कहा कि ढाबे पर खाना खाकर आते हैं। ढाबे पर दोनों ने शराब पी और खाना खाया। लौटते वक्त रात को भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के समीप स्थित पुलिया के नीचे ले गया और चाकू से पटवारी का गला रेत दिया। वहां से भाग गया और बाइक से ही भोपाल चला गया। पुलिस ने ढाबे से खाना खाकर निकलते समय दोनों के फुटेज देखे थे। चूंकि आखिरी बार पटवारी के साथ अनिल ही दिखा था इसलिए पुलिस को उस पर शंका हुई। 


पत्नी और प्रेमी के बीच लगातार हो रही थी बातें
इस मामले में पुलिस को पटवारी की पत्नी पर भी शक था। इसलिए पुलिस ने पटवारी की पत्नी और आरोपी के मोबाइल जब्त किए थे। पुलिस दोनों की चैटिंग और कॉल डिटेल खंगाल रही थी। पुलिस का यह शक सही निकला और मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच लगातार बातें होती रही। दोनों के बीच चैटिंग भी मिली है। इस आधार पर पुलिस ने पटवारी की पत्नी को भी षड़यंत्र का दोषी माना और उसे आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी अनिल अभी भी रिमांड पर है। मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस जब्त नहीं कर सकी है। इस संबंध में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed