फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Now a new initiative for vaccination, those who get vaccinated will get reward..ration will also be available only when both doses are used

देवास: वैक्सीनेशन के लिए नई पहल, टीका लगवाने पर पुरस्कार, राशन भी तभी मिलेगा

Wed, 08 Dec 2021 12:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

वैक्सीनेशन के लिए शासन-प्रशासन अभियान चला रहा है लेकिन फिर भी लोग इससे कतरा रहे हैं। देवास में अब नई पहल की जा ही है। इसके तहत वैक्सीन लगवाने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। राशन भी तभी मिल सकेगा जब दोनों डोज लगे होंगे। 

विज्ञापन
Dewas: Now a new initiative for vaccination, those who get vaccinated will get reward..ration will also be available only when both doses are used
बैठक में निर्देश देते कलेक्टर शुक्ला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैक्सीनेशन के लिए शासन-प्रशासन अभियान चला रहा है लेकिन फिर भी लोग इससे कतरा रहे हैं। प्रशासन को इसके लिए कई तरह के जतन करने पड़ रहे हैं। कभी सख्ती बरती जा रही है तो कभी समझाइश दे रहे हैं। अब नई पहल की जा ही है। इसके तहत वैक्सीन लगवाने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन कई महीनों से लगातार मेहनत कर रहा है। जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। टीमों को इसका जिम्मा सौंपा गया है बावजूद इसके लोग अब भी इससे कतरा रहे हैं। सेंकड डोज तक तो ठीक था लेकिन अब भी ऐसे कई लोग बाकी हैं जिन्होंने पहला डोज भी नहीं लगवाया है। प्रशासनिक सख्ती का भी इन पर असर नहीं हो रहा और इन लोगों की जिद वैक्सीनेशन अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। नगर निगम ने इसके लिए अब नई पहल की है। सख्ती से भी नहीं मानने वाले लोगों को अब पुरस्कार दिए जाने की बात कहकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर विशालसिंह चौहान ने बताया कि टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाए जाने के लिए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 8 दिसंबर को सभी टीकाकरण केंद्रों पर जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित सेंटरों में अधिक संख्या में वैक्सिनेशन जिन सेंटरों पर होगा उन सेंटरों को चयनित कर टीका लगवाने वाले नागरिको का नाम लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित कर पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन बार टीम को भगाया, अब जाकर लगवाया पहला डोज
देवास जिले का एक गांव ऐसा भी सामने आया है, जहां लोगों ने अब तक पहला डोज भी नहीं लगवाया। जब टीके लगवाने के लिए टीम पहुंची तो उसे भगा दिया। बुधवार को एसडीएम और तहसीदार इस गांव में पहुंचे। लोगों को समझाया कि टीका जरूरी है। इससे कोई नुकसान नहीं है। काफी देर समझाने के बाद ग्रामीणों ने टीका लगवाने की हामी भरी और पहला डोज लगवाया। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि खटांबा के पास दुर्गानगर के ग्रामीण टीका नहीं लगवा रहे थे। मंगलवार को उनके पास पहुंचे और समझाइश दी। समझाइश के बाद उन्होंने टीका लगवाया। ग्रामीण नानूराम ने बताया कि पहले दो से तीन बार हमारे गांव में टीम आई थी लेकिन हमने उनको भगा दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों डोज लगने पर ही दिया जाएगा राशन
देवास जिले में अब तक 18 लाख 82 हजार 010 वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। 10 लाख 33 हजार 949 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला और 08 लाख 48 हजार 061 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया है। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 8 दिसंबर को जिले में खाद्यान्न पर्ची के माध्यम से राशन वितरण होगा। वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही राशन वितरण किया जाएगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती और धात्री महिलाओं को वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीन लगवाए। वैक्सीनेशन के लिए जिले की सामाजिक संस्थाओं का सहयोग ले। मोबाइल टीम बुजुर्गों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed