{"_id":"62820924bec5541b1e4191a7","slug":"dewas-news-the-girl-wanted-to-join-the-police-but-financial-constraints-stopped-her-way-disappointed-and-jumped-from-the-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas news:ओवरब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, आर्थिक तंगी की बात आई सामने, पुलिस ने कहा- रेलिंग पर बैठी थी, हवा के झोंके से गिरी नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas news:ओवरब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, आर्थिक तंगी की बात आई सामने, पुलिस ने कहा- रेलिंग पर बैठी थी, हवा के झोंके से गिरी नीचे
Mon, 16 May 2022 02:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 02:16 PM IST
सार
आर्थिक तंगी ने पढ़ाई की राह रोकी तो निराश होकर युवती ने ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोट आई है। घटना मप्र के देवास की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हादसे के कारण युवती नीचे गिरी, छलांग नहीं लगाई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवती का उपचार करते हुए चिकित्सक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में लोकार्पित हुए मेंढकी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज से सोमवार सुबह एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को इंदौर रैफर किया।
जानकारी के मुताबिक युवती का नाम अक्शा पिता अनवर शेख है। वह पाचुनकर कॉलोनी में रहती है। युवती ने 12वीं कक्षा हाल ही में उत्तीर्ण की है। वह कॉलेज में पढ़ना चाहती थी और पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना था। उसने घर में भी इस बारे में बात की थी लेकिन घर की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण परिवारवालों ने हां नहीं की। इसके चलते युवती तनाव में रहने लगी। सोमवार सुबह जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे तब वह घर से निकली और मेंढकी रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची। यहां पहुंचकर उसने नीचे छलांग लगा दी। युवती के नीचे गिरते ही आसपास के लोग आए और उसे जिला अस्पताल लेकर गए। परिजनों को सूचना मिली तो वे भी घबराकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया। उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया है। सिर में भी चोट आई है। रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। उसे उपचार के लिए इंदौर रैफर किया है। युवती के पिता अनवर ने बताया कि वह सिलाई मशीन सुधारने का कार्य करते हैं। सुबह उनकी पत्नी के साथ पड़ोस में मशीन लेने के लिए गए थे। इसी बीच उनकी बेटी अक्शा उसकी सहेली के यहां जाने का कहकर निकली थी। युवती की मां ने बताया कि अक्शा सुबह से कह रही थी कि वह पुलिस विभाग में भर्ती होकर जनसेवा करना चाहती है। उसके लिए कॉजेल में आगे के लिए पढ़ाई करना है। लेकिन हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि उसे आगे कॉलेज में भी पढ़ाया जा सके। हालांकि इस मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस का कहना है कि हादसे के कारण ऐसा हुआ है। युवती मॉर्निग वॉक पर गई थी। ओवरब्रिज पर रेलिंग पर बैठी थी। इसी दौरान हवा का झोंका आया और वह नीचे गिर गई।