{"_id":"6182606eb27aff79e86838f0","slug":"dewas-mp-buys-from-shops-on-the-family-road-reiterates-vocal-for-local","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: सांसद ने सपरिवार सड़क पर लगी दुकानों से की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: सांसद ने सपरिवार सड़क पर लगी दुकानों से की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दोहराया
Wed, 03 Nov 2021 03:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Nov 2021 03:41 PM IST
सार
देवास सांसद बुधवार को सड़क पर शॉपिंग करने निकले। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी जी ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। हम उसी को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
देवास सांसद दीये खरीदते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये है मध्यप्रदेश के देवास के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी। वैसे तो सांसद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी भजिए तलने के कारण तो कभी पापकॉर्न बनाने के कारण। कभी सडक़ पर शेव करने के मामले में तो कभी अपनी बयानबाजी के कारण, लेकिन इन दिनों अलग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देने के लिए सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी मंगलवार को बाजार में निकले। आमतौर पर उनकी आवाजाही होती रहती है लेकिन मंगलवार को वे पत्नी के साथ सडक़ किनारे लगी दुकानों पर गए। वहां से खरीदारी की और दुकानदारों से बात भी की। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
स्थानीय बाजार को देना है बढ़ावा
सांसद सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुसार स्थानीय बाजार को बढ़ावा देना है। हम सबका यह उद्देश्य है कि हम जहां के जहां रहते हैं जो वहां के स्थानीय उत्पाद बनाते हैं दीपावली पर उन्हीं लोगों से खरीदारी करें। हमारे द्वारा इनसे सामान खरीदे जाने पर उनका व्यापार भी अच्छा चलेगा। वे भी अपने परिवार के साथ अच्छे से दीपावली मना सकेंगे। इस कारण अपने परिवार के साथ बाजार आया हंू और मैंने दीए, धानी, मिठाई, बताशे आदि सामग्री खरीदी है। लोकल उत्पाद को बिकवाना और खरीदना हमारा मकसद है।