फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Missing patwari's body found from home, injury marks on neck .. relatives expressed fear of murder

देवास: घर से लापता पटवारी का शव मिला, गले पर चोट के निशान..परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 12 Dec 2021 06:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 06:01 PM IST
सार

देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में पदस्थ एक पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पटवारी का रक्त रंजित शव सड़क पर पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dewas: Missing patwari's body found from home, injury marks on neck .. relatives expressed fear of murder
मृतक पटवारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनकच्छ तहसील के एक पटवारी का रक्त रंजित शव सड़क पर पड़ा मिला है। प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। पटवारी 10 दिसंबर से लापता था।
विज्ञापन


बीएनपी थाना पुलिस के अनुसार पटवारी का नाम नीरज सिंह परते (35) है। रविवार सुबह भोपाल रोड स्थित जॉन डियर कंपनी के पास नाले में पटवारी का शव मिला। वह 10 दिसंबर से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रविवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई।  जिस हालत में शव मिला है उसे देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि गले पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका को देखते हुए वजहों का पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन


ढाबे पर गया था खाना खाने
पुलिस का कहना है पटवारी परते सोनकच्छ तहसील के रलायती हल्के में पदस्थ था। पिछले माह ही उसकी शादी हुई थी। 10 दिसंबर को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। यह बात सामने आई है कि 10 दिसंबर को शाम को पटवारी अपने किसी करीबी रिश्तेदार के साथ ढाबे पर खाने गया था, उसके बाद से ही वह लापता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं जिनमें पटवारी अपने रिश्तेदार के साथ खाना खाकर निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पटवारी अस्पताल पहुंचे। पटवारी संघ ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजन भी ऐसी ही आशंका जता रहे हैं। पुलिस अब परिजनों व दोस्तों के बयान लेगी। मोबाइल की डिटेल्स भी देखी जाएगी। इसके बाद ही वस्तुस्थिति सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed