{"_id":"6a8fb980b7a0a523cb06fa02","slug":"dewas-adulteration-exposed-ahead-of-raksha-bandhan-600-kg-sweets-made-from-banned-analogue-mawa-seized-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: रक्षाबंधन से पहले मिलावट का खेल बेनकाब, प्रतिबंधित एनालॉग मावे से बनी 600 किलो मिठाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: रक्षाबंधन से पहले मिलावट का खेल बेनकाब, प्रतिबंधित एनालॉग मावे से बनी 600 किलो मिठाई जब्त
Thu, 27 Aug 2026 09:43 AM IST
देवास ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:43 AM IST
सार
रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ कार्रवाई में खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों से प्रतिबंधित एनालॉग मावा और उससे बनी करीब 600 किलो मिठाइयां पकड़ी हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और आगे कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटी और प्रतिबंधित एनालॉग मावे के इस्तेमाल के खिलाफ देवास में खाद्य विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों पर जांच की गई। दो दुकानों से एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जबकि करीब 600 किलो मावे से बनी मिठाइयों का स्टॉक मिलने की जानकारी सामने आई है।
प्रशासन को शहर में प्रतिबंधित एनालॉग मावे का इस्तेमाल कर मिठाइयां तैयार करने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की दो दुकानों पर जांच की। जांच के दौरान दुकानों पर एनालॉग मावा और उससे तैयार की गई मिठाइयां मिलीं। टीम ने मावे और मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत दो दुकानों पर कार्रवाई की गई। मौके से एनालॉग मावे और उससे तैयार मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: झाबुआ में कोर्ट मैरिज बना खूनी विवाद की वजह, घर में घुसकर मारपीट; नवविवाहिता को जबरन ले गए
प्रशासन के मुताबिक एनालॉग मावे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और इसके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के चलते कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एनालॉग मावा मिलने पर मावा जब्त करने के साथ संबंधित दुकानों को सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जहां भी प्रतिबंधित एनालॉग मावे या उससे तैयार मिठाइयों के इस्तेमाल और बिक्री की सूचना मिलेगी, वहां जांच की जाएगी। रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य विभाग और प्रशासन आने वाले दिनों में भी दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रखेगा। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना प्राथमिकता है।