फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotee From Jabalpur Offers Mangoes Worth ₹2.5 Lakh Per Kg To Lord Mahakal In Ujjain

Ujjain: आस्था की अनोखी मिसाल, 51 वैरायटी वाले बगीचे की पहली फसल बाबा श्री महाकाल को समर्पित; वीडियो

Tue, 21 Jul 2026 05:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में जबलपुर की श्रद्धालु रानी सिंह परिहार ने बाबा महाकाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये प्रति किलो कीमत वाले मियाजाकी और ऑस्ट्रेलियन R2E2 आम अर्पित किए। अनोखी भेंट श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन
Devotee From Jabalpur Offers Mangoes Worth ₹2.5 Lakh Per Kg To Lord Mahakal In Ujjain
इस बार महाकाल को चढ़े लाखों रुपये के आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को एक अनोखी भेंट देखने को मिली। जबलपुर निवासी श्रद्धालु रानी सिंह परिहार ने बाबा महाकाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई लाख रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले आम अर्पित किए। रानी सिंह परिहार ने बाबा को करीब 5 किलो आम चढ़ाए। इनमें जापान की प्रसिद्ध मियाजाकी और ऑस्ट्रेलिया की R2E2 किस्म शामिल थीं। रानी ने बताया कि मंदिर बाजार मे मियाजाकी आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन R2E2 की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

विज्ञापन




बगीचे की पहली फसल बाबा को समर्पित
रानी सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर के भेड़ाघाट के पास उनका श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्म है। 12 एकड़ में फैले इस बगीचे में आम की 51 तरह की वैरायटी लगाई गई हैं। इसमें मियाजाकी, जापानीज, ऑस्ट्रेलियन के अलावा देशी वैरायटी चोसा, मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, हम हर वर्ष बगीचे की पहली फसल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। बाबा की कृपा से ही यह बगीचा चल रहा है। उनके अनुसार बगीचे में लगभग 1000 पेड़ और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हुए हैं।
विज्ञापन


भक्तों में चर्चा का विषय
महाकाल मंदिर में आमतौर पर भक्त सोना-चांदी, नगदी और आभूषण अर्पित करते हैं। इस बार लाखों रुपये कीमत के फलों की भेंट से श्रद्धालु और पुजारी भी आश्चर्यचकित रह गए। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही पेड़ों पर नई फसल आती है, वे सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन ने भक्त की आस्था की सराहना की और प्रसाद स्वरूप उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान व आस्ट्रेलिया ब्रीड के आम क्यों हैं खास
जबलपुर के रहने वाले रानी सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। रानी ने बाबा महाकाल के चरणों में एक ऐसी अनोखी चीज चढ़ाई, जिसे सनुकर वहां मौजूद पंडित-पुजारी भी हैरान रह गए। बाबा महाकाल की भक्त रानी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया और जापान में होने वाले बेहद कीमती आम बाबा महाकाल को अर्पित किए।


रानी सिंह परिहार, भक्त

ये भी पढ़ें- Tikamgarh News: टीकमगढ़ में खेत पर सो रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत; परिवार में पसरा मातम

12 एकड़ में आम का बाग
रानी सिंह परिहार ने बताया उनके खेत में ऑस्ट्रेलिया और जापान की वैरायटी के आमों की खेती होती है। वे हर साल यहां आम लेकर आते हैं। उनका जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बाग है। जिसमे 24 वैरायटी के एक हजार आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हैं। जापान मियाजाकी ब्रीड ऐसा आम है जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए किलो है। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही उनके पेड़ पर आम आते हैं, तो वह सबसे पहले भगवान महाकाल को समर्पित करने उज्जैन आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed