फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death from Corona: Radiologist's wife of Bhopal's JP Hospital dies of corona, both doses of vaccine were taken

कोरोना से मौत: भोपाल के जेपी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की पत्नी की कोरोना से मौत, वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे

Fri, 19 Nov 2021 12:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Nov 2021 12:09 PM IST
सार

भोपाल के जेपी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी का कोरोना से निधन हो गया। उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए थे। 

विज्ञापन
Death from Corona: Radiologist's wife of Bhopal's JP Hospital dies of corona, both doses of vaccine were taken
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के जेपी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता का गुरुवार रात को एम्स में निधन हो गया। डॉ. राजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी को 16 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव होने पर एम्स में एडमिट किया गया था। रश्मि गृहिणी थीं। उन्हें कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे। 
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जिन गर्भवती महिलाओं के टेस्ट किए थे, उनकी ट्रेसिंग हो रही है। बताया जाता है कि करीब 150 लोग डॉ. गुप्ता के संपर्क में आए थे। डॉ. गुप्ता को भी वैक्सीन के दोनों डोज लगे थे। 
विज्ञापन


जेपी अस्पताल के सूत्रों ने बताया  कि डॉक्टर की तबीयत 3-4 दिन से खराब थी। उन्होंने 14 नवंबर यानी रविवार को सैंपल दिया था। 15 नवंबर को इसकी रिपोर्ट आई। डॉ. राजेंद्र गुप्ता की बहन नीलू गुप्ता जेपी अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञ हैं। इसी तरह हमीदिया अस्पताल में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता भी डॉ. राजेंद्र गुप्ता के भाई हैं। रश्मि गुप्ता के बारे में जरूर खबरें आई थीं कि वह भी डॉक्टर हैं, पर ऐसा है नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed