{"_id":"63b913bbefc3872d720e1887","slug":"deadly-selfie-young-man-taking-selfie-from-mobile-fell-from-mountain-pulled-alive-from-200-feet-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadly Selfie: मोबाइल से सेल्फी ले रहा युवक पहाड़ से गिरा, 200 फीट खाई से जिंदा निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deadly Selfie: मोबाइल से सेल्फी ले रहा युवक पहाड़ से गिरा, 200 फीट खाई से जिंदा निकाला
Sat, 07 Jan 2023 12:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 07 Jan 2023 12:09 PM IST
सार
उमरिया में पहाड़ पर सेल्फी लेने की कोशिश करना युवक को भारी पड़ गया। करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उमरिया में पहाड़ से गिरे युवक को निकालने की जद्दोजहद करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया में पहाड़ पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक युवक की जान पर बन आई। वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अब जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उमरिया और अनूपपुर जिले में तुम्मी पहाड़ आता है, जो काफी रमणीक है। दूर-दूर से लोग इस पहाड़ पर घूमने आते हैं यहां का नजारा ही कुछ अलग दिखाई देता है। पहाड़ की चोटी से सेल्फी लेने की कोशिश एक युवक के लिए परेशानी का सबब बन गई। वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। उस समय और भी लोग मौजूद थे। उन्होंने देखा और उस युवक को खाई से निकाला। अब उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
