{"_id":"6031bdbacec2d66cbe2a939b","slug":"dead-body-of-elderly-man-lying-on-the-road-for-two-days-in-rewa-maghyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए
Sun, 21 Feb 2021 07:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रीवा से इंसानियत और प्रशासन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग का शव बीच सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा। लोग रफ्तार में उसके ऊपर से गाड़ियां दौड़ाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आखिर राहगीरो की शिकायत पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
17 फरवरी को रीवा जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल अपनी बेटी से मिलने के लिए चुरहट जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको शॉर्किन बायपास पर टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली बल्कि कई वाहन उनको कुचलते हुए निकल गए। पूरी रात गाड़ियां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। वहीं किसी बड़े वाहन की टक्कर से शव रोड किनारे पर आ गया।
विज्ञापन
दो दिन तक सड़क पर पड़ा रहा शव
करीब दो दिन तक शव वहीं पड़ा रहा, रातभर पुलिस भी गश्त पर रही, लेकिन इस घटना के बारे में किसी को पता तक नहीं चला। जब सुबह देखा तो वहां सिर्फ टूटी हुई हड्डियां मांस के टुकड़े और कंबल के साथ कपड़े दिख रहे थे। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी कई गाड़ियां ऊपर से निकलती रहीं।
विज्ञापन
दो दिन बाद 20 फरवरी को राहगीरों को वहां से निकलते समय बदबू आने लगी, तो एक युवक ने पास जाकर देखा। युवक ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कहीं जाकर पता चला कि किसी ने 75 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि शव कई टुकड़ों में बंट चुका था।
पुलिस को कपड़े में बांधकर बुजुर्ग की हड्डियां समेटकर ले जानी पड़ीं। वहीं मृतक के परिजन जब उसको खोजते हुए पुलिस थाने पहुंचे तब उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हडि्डयों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बुजुर्ग को किसने टक्कर मारी थी।
