{"_id":"6337f75d688ccc07615d4065","slug":"dead-body-of-adult-tiger-found-in-pench-river-near-badalpar-in-pench-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पेंच टाइगर रिजर्व में बादलपार के पास नदी में मिला वयस्क बाघ का शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पेंच टाइगर रिजर्व में बादलपार के पास नदी में मिला वयस्क बाघ का शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी
Sat, 01 Oct 2022 01:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:48 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-सिवनी में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन ही एक बाघ की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। पेंच टाइगर रिजर्व से लगे बफर जोन के कोर एरिया में बीच नदी में शनिवार सुबह एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नदी में मिला वयस्क बाघ का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में बाघ मरने की घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बादल पार और कोना पिंडरई के बीच पेंच नदी में कुछ मछुआरों ने आज बाघ का शव नदी में उतराते हुए मिला, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन महकमा मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदी में जिस बाघ का शव मिला है, वह है 2 से 3 साल का बताया जा रहा है। यह नर बाघ की मौत किस कारणों से हुई, इसको लेकर वन विभाग के चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर डाग स्क्वायड भी मौजूद है।
विज्ञापन
करंट से मौत की जताई जा रही है आशंका
जिन परिस्थितियों में बाघ की मौत हुई है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत सामान्य नहीं है। क्योंकि बाघ के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बाघ की मौत करंट लगने से हो सकती है। क्योंकि आसपास के क्षेत्रों में कुछ मछुआरे लगातार नदी में करंट फैलाकर मछली पकड़ते हैं, जबकि कुछ किसानों ने भी अपने खेतों को बंद प्राणियों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए करंट लगा रखे हैं, जिसको लेकर वन विभाग हर एंगल से इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
पेंच नेशनल पार्क के आज से खुलेंगे गेट
गौरतलब हो कि पेंच नेशनल पार्क में आज से ही पर्यटकों के लिए गेट खोले जाने हैं, जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। ऐसे में पहले ही दिन पेश नेशनल पार्क में बाघ की संदेहास्पद मौत ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
