{"_id":"64b937161f3be9a3030fc5b6","slug":"dead-body-not-found-after-postmortem-in-satna-district-hospital-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: सर्पदंश से बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन, परिजन 50 किलोमीटर दूर बाइक पर ले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: सर्पदंश से बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन, परिजन 50 किलोमीटर दूर बाइक पर ले गए शव
Thu, 20 Jul 2023 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:02 PM IST
सार
सर्पदंश से बच्चे की मौत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को नहीं मिला शव वाहन। 50 किलाेमीटर दूर अपने गांव गहिरा बाइक से ले गए शव।
विज्ञापन
बाइक पर शव लेकर जाते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले में एक बार फिर सरकारी दावों के उलट अमानवीय तस्वीर सामने आई है। यहां एक मासूम के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन मुहैया नहीं कराया गया। नतीजतन मासूम के शव को 50 किमी दूर तक बाइक पर ले जाना पड़ा। मामला जिला अस्पताल का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गहिरा निवासी वीरेंद्र मवासी पिता छोटू मवासी (5) की सर्पदंश से बुधवार की सुबह मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर में जब शव परिजनों को सौंपा गया तो परिजन शव घर ले जाने के लिए वे शव वाहन तलाशने लगे। उन्हें शव वाहन नहीं मिला। इसके बाद परिजन शव को बाइक से सतना से लगभग 50 किमी दूर अपने गांव गहिरा ले गए। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि बच्चे की मौत के बाद परिजन शव वाहन मांगने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास नहीं पहुंचे। वे सीधे बाइक से शव को अपने गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पूर्व भी ऐसा ही एक मामला 28 जून को सामने आया था। तब प्रशासन की तरफ से CMHO एलके तिवारी ने स्पष्ट किया था कि अगर किसी के पास शव वाहन किराए पर ले जाने के लिए पैसे नहीं हैं तो उसे रोगी कल्याण समिति की मदद से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मामले में सिविल सर्जन और आरएमओ को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन स्थितियों में बदलाव फिर भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
