{"_id":"69d792ffa680028f5207aa8f","slug":"datia-former-home-minister-meets-the-victim-s-family-of-deceased-councilor-kallu-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: मृतक पार्षद कल्लू के घर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: मृतक पार्षद कल्लू के घर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Thu, 09 Apr 2026 05:28 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:28 PM IST
सार
बातचीत के दौरान नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए और उन्होंने मृतक की पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा जब तक कल्लू था, तब तक तुम बहु थी…अब तुम हमारी बेटी हो। किसी भी बात की चिंता मत करना।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलते पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मृतक पार्षद कल्लू कुशवाहा के पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गई थी। कल्लू वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद थे।
बोले- अब तुम मेरी बेटी हो
पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक पार्षद की पत्नी से मुलाकात की। बातचीत के दौरान वे भावुक हो गए और उन्होंने पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा जब तक कल्लू था, तब तक तुम बहु थी…अब तुम हमारी बेटी हो। किसी भी बात की चिंता मत करना। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार और वे स्वयं हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। मिश्रा ने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान घर पर मौजूद परिजन, स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी भावुक नजर आए।
न्याय के लिए हर स्तर पर मदद का भरोसा
नरोत्तम मिश्रा ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, पार्षद सरमन कुशवाहा, पार्षद मानसिंह कुशवाहा, कुशवाह समाज के अध्यक्ष अजय कुशवाहा, समाज उपाध्यक्ष दशरथ कुशवाहा सहित कुशवाह समाज एवं भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।