फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: Farmers upset on Diwali festival, fierce dispute between farmers and traders

Datia: दीपावली के त्योहार पर किसान परेशान, किसानों और व्यापारियों के बीच जमकर विवाद

Wed, 30 Oct 2024 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

बुधवार सुबह धान की बोली 2600 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी थी, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन कुछ समय बाद ही मंडी में बाहर के कुछ व्यापारियों के आने के बाद बोली को घटाकर मात्र 2000 रुपये कर दिया गया। धान की बोली में अचानक आई इस गिरावट से किसान भड़क उठे और मंडी में हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
Datia: Farmers upset on Diwali festival, fierce dispute between farmers and traders
दतिया में कम भाव को लेकर किसान भड़क गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली के त्योहार में जहां हर ओर खुशियों का माहौल है, वहीं मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कृषि मंडी में किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। धान के कम दामों को लेकर आज किसानों और व्यापारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल बुधवार सुबह धान की बोली 2600 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी थी, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन कुछ समय बाद ही मंडी में बाहर के कुछ व्यापारियों के आने के बाद बोली को घटाकर मात्र 2000 रुपये कर दिया गया। धान की बोली में अचानक आई इस गिरावट से किसान भड़क उठे और मंडी में हंगामा करने लगे। मंडी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए अधिकतर किसान बिना फसल बेचे ही मंडी से वापस लौट गए। दीपावली के मौके पर किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है और वे बेहतर दाम की उम्मीद में संघर्षरत हैं। कृषि मंडी इंदरगढ़ सचिव अनिल शर्मा ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और किसानों की बात सुनी। किसानों का कहना कि लोकल का कोई व्यापारी नहीं था, सभी बाहर के थे। वे मनमर्जी का भाव लगाकर चले गए। इस भाव पर तो लागत भी नहीं निकल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed