फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: The woman used to talk to someone on the phone, the husband hanged himself in anger

Datia: पति-पत्नी और वो! महिला किसी से फोन पर बात करती थी, पति ने गुस्से में फांसी लगाकर दे दी जान

Sun, 09 Apr 2023 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 05:00 PM IST
सार

मृतक के जीजा का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। विवाद का कारण भाभी का फोन पर बात करना था। जिसका भरत विरोध करता था। 

विज्ञापन
Datia: The woman used to talk to someone on the phone, the husband hanged himself in anger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दतिया में पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक विवाद का कारण प्रेम प्रसंग है। पुलिस नेपोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला उनाव थाना क्षेत्र के गांव रिछार का है। 35 वर्षीय मृतक भरत पिता कल्लू बंशकार गांव में रहकर खेती करता था। उसका पत्नी रीना से शनिवार शाम विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक अपने खेत पर चला गया है। रविवार सुबह जब काफी समय होने के बाद युवक घर नहीं लौटा तब परिजन उसे खेत पर खोजने पहुंचे। यहां युवक को परिजनों ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के जीजा का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। विवाद का कारण भाभी का फोन पर बात करना था। जिसका भरत विरोध करता था और दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed