फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Revealed in the murder of a six-year-old child, the head constable had thrown the body after killing, said - the child was asking for money

दतिया: छह वर्षीय बच्चे के मर्डर में खुलासा, कार्यकारी प्रधान आरक्षक ने हत्या कर फेंका था शव, कहा- बच्चा मांग रहा था पैसा

Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 05:50 PM IST
सार

दतिया के छह साल के बच्चे की मर्डर मिस्ट्री सुलझ गई है। हत्या के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का कहना है कि बच्चा उसे बार-बार पैसे मांगकर परेशान कर रहा था, इसलिए उसका गला घोंटकर मार दिया। 

विज्ञापन
Datia: Revealed in the murder of a six-year-old child, the head constable had thrown the body after killing, said - the child was asking for money
एसपी अमन सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिले 6 साल के बच्चे के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्वालियर ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ कार्यकारी प्रधान आरक्षक रवि शर्मा को मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दतिया में ही बालक की हत्या गला घोंटकर की थी। फिर शव को ग्वालियर के साइंस कॉलेज के पीछे फेंक दिया था। आरोपी का कहना है कि वह बच्चे के पैसे मांगने से परेशान था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि दतिया जिले की पंचशील नगर कॉलोनी निवासी संजीव सेन ने 5 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 6 साल का बेटा मयंक 4 मई को पीतांबरा माता की रथयात्रा देखने गया था। पर वह रात को घर नहीं लौटा। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्वालियर साइंस कॉलेज के पीछे एक बालक का शव बरामद हुआ है। इस पर पुलिस मयंक के परिजनों को लेकर ग्वालियर पहुंची। जहां परिजनों ने मयंक के शव की शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन


राठौड़ ने बताया कि कोतवाली पुलिस रवि शर्मा को हिरासत में लेकर दतिया आई। पूछताछ में पुलिस कर्मी रवि ने बताया कि वह कई महीनों से डिप्रेशन में है। वह पंचशील नगर कॉलोनी के गेट पर डयूटी दे रहा था। यहां मयंक बार-बार उससे पैसे की मांग रहा था। कई बार मना करने पर भी वह जा नहीं रहा था। परेशान होकर बालक को कार के पास ले गया और उसका गला घोंट दिया। बाद में करतूत छिपाने के लिए बच्चे के शव को अपनी कार में रखा और ग्वालियर ले जाकर, विवेकानंद चौराहा साइंस कॉलेज के पीछे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखी थी कार
एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि बच्चे का शव मिलने की जांच के दौरान विवेकानंद चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें काले रंग की वेगनार कार (एमपी 07 सीजी 6380) आते-जाते दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार के रास्ते के अन्य कैमरे भी खंगाले गए तो लाश फेंकने की फुटेज मिल गई। पुलिस पड़ताल में कार मालिक पुलिसकर्मी रवि शर्मा निवासी महलगांव निकला, जो कि वर्तमान में तिगरा ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ है। ग्वालियर पुलिस ने दतिया कोतवाली पुलिस को अवगत कराया और पुलिसकर्मी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed