{"_id":"64465ce2bb82f18d46019e10","slug":"datia-mother-pitambara-s-appearance-day-cm-shivraj-and-vasundhara-raje-will-pull-the-chariot-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: प्राकट्य दिवस पर रथ में बैठकर निकलेंगी मां पीतांबरा, सीएम शिवराज और वसुंधरा राजे खींचेंगे रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: प्राकट्य दिवस पर रथ में बैठकर निकलेंगी मां पीतांबरा, सीएम शिवराज और वसुंधरा राजे खींचेंगे रथ
Mon, 24 Apr 2023 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 04:11 PM IST
सार
देवी मां बगलामुखी चांदी के रथ पर सवार होकर शहर के भ्रमण पर निकलेंगी। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया भी आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मां पीतांबरा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की भूमि पर विराजित विश्वविख्यात राजसत्ता की देवी मां बगलामुखी का प्राकट्य दिवस सोमवार को मनाया जा रहा है। इसी मौके पर दतिया गौरव दिवस भी मनेगा। देवी मां बगलामुखी चांदी के रथ पर सवार होकर शहर के भ्रमण पर निकलेंगी। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया भी आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। रथ यात्रा पीताम्बरा मंदिर से शाम करीब साढे़ पांच बजे से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पर जाकर समाप्त होगी।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जो शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब साढे़ 6 बजे वापस हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। पीतमपुरा ट्रस्ट की अध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी शामिल होंगी।
सुरक्षा की दृष्टि से दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया है कि माई का रथ 70 जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेगा। ये 70 जवान 4 अलग-अलग टीमों के रूप में रहेंगे। दो सौ जवान स्टेडियम ग्राउंड में होंगे जो भजन संध्या में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। वहीं अंचल के जिलों से करीब 600 जवान रथयात्रा में ड्यूटी देने के लिए आए हुए हैं। जो रथ यात्रा मार्ग में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से माई की रथ यात्रा पर फूल बरसाने की सहमति बन गई है। नगर परिषद भांडेर के पूर्व अध्यक्ष बल्ले रावत द्वारा दिल्ली से हेलीकॉप्टर की बुकिंग की है।