{"_id":"654631426fe8b32a4d04da36","slug":"youths-beat-up-plastic-trader-in-damoh-baranda-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बरांडा में प्लास्टिक व्यापारी पर युवकों ने बरसाए लात-घूसे; सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बरांडा में प्लास्टिक व्यापारी पर युवकों ने बरसाए लात-घूसे; सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
Sat, 04 Nov 2023 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:27 PM IST
सार
व्यापारी से किस बात पर मारपीट की गई इस बात पता नहीं चला है। मारपीट करने वाले युवक अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित बंटी जैन के ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दमोह में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह थाना कोतवाली के बरांडा में एक प्लास्टिक व्यापारी के साथ आसामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े मारपीट कर दी और इसके बाद वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले युवक अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित बंटी जैन के ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें घंटाघर के समीप बरांडा में बंटी जैन प्लास्टिक की सामग्री की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार दोपहर दो लोगों से सामग्री को लेकर कुछ बातचीत हो रही थी इसी दौरान एक युवक दौड़कर आया और व्यापारी बंटी जैन के साथ मारपीट करने लगा। ये देखते ही पीछे से दूसरा युवक भी आ गया और उसने भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
तभी एक युवक ने डंडा मारने का प्रयास किया, लेकिन डंडा व्यापारी को नहीं लगा और दोनों आसमाजिक तत्व वहां से भाग निकले। मारपीट की घटना होते ही अन्य व्यापारी एकत्रित हुए, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग निकले और व्यापारी ने भी पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी अज्ञात आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
