{"_id":"6589618c2aaf394b1b0485f7","slug":"rape-of-minor-in-damoh-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हद: दमोह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हद: दमोह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mon, 25 Dec 2023 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:34 PM IST
सार
Damoh: दमोह में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। जिससे आहत होकर पीड़ित ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बता दें कि परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी उसे तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। जिससे आहत होकर पीड़ित ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी उसे तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जहां किशोरी का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ रविवार दूसरे गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया और भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब वह वापस घर लौटे तो बेटी को उल्टियां हो रही थी और वह तड़प रही थी। उसे तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और इमलिया चौकी पुलिस को सूचित किया। महिला थाना प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और पीड़ित की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
