फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Thieves stole donation box from Harsiddhi temple, police investigating, dog went two km away

Damoh News: हरसिद्धि मंदिर में चोरी कर दानपेटी ले उड़े चोर, 100 फीट दूर फेंक गए

Sun, 08 Dec 2024 09:55 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 09:55 PM IST
सार

दमोह जिले के पथरिया स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में चोरों ने दान पेटी से लगभग 50 हजार रुपए चुरा लिए। मंदिर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Damoh Thieves stole donation box from Harsiddhi temple, police investigating, dog went two km away
फिंगर प्रिंट लेती एफएसएल टीम

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम बांसाकला स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में शनिवार रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी से करीब 50 हजार रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस, एफएसएल टीम, और डॉक स्कॉट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी प्रेम नारायण चौबे ने बताया कि रात में पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला राधारानी ने ताले तोड़ने की आवाज सुनी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो चोर मंदिर के पीछे के गेट से भागते हुए दिखाई दिए। महिला ने तुरंत पुजारी को सूचना दी। पुजारी ने मंदिर पहुंचकर देखा कि मुख्य द्वार और दान पेटी के ताले टूटे हुए थे। दान पेटी में लगभग तीन साल से जमा नगदी थी, जिसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपए बताया गया।

विज्ञापन

100 फीट दूर मिली दान पेटी
चोर दान पेटी को मंदिर से करीब 100 फीट दूर फेंककर फरार हो गए। एफएसएल टीम ने फिंगरप्रिंट जुटाए, जबकि डॉक स्कॉट टीम करीब 2 किलोमीटर तक चोरों का पीछा करती रही, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला राधारानी का कहना है कि मंदिर में चार कुत्ते मौजूद हैं, लेकिन चोरों को देखकर वे नहीं भौंके। उन्होंने संदेह जताया कि चोर स्थानीय हो सकते हैं, इसलिए कुत्ते शांत रहे। पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि हरसिद्धि माता मंदिर की दान पेटी चोरी का मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed