फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh building agriculture department built ten years ago has not been opened till date has become dilapidated

Damoh News: दस साल पहले बनी थी कृषि विभाग की बिल्डिंग, आज तक नहीं खुला ताला...अब जर्जर स्थिति में

Sat, 10 Aug 2024 10:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जानकारी लगी तो उन्होंने संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और बिल्डिंग की फाइल सोमवार को उनके पास लाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा, जब ऐसा मामला था तो आज तक मुझे अवगत क्यों नहीं कराया।

विज्ञापन
Damoh building agriculture department built ten years ago has not been opened till date has become dilapidated
जर्जर हालत में खड़ी बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में कई ऐसे शासकीय कार्यालय हैं, जो जर्जर हालत में होने के बाद भी उसमें संचालित हो रहे हैं। कई कार्यालय के पास खुद की बिल्डिंग नहीं है। वहीं, तेंदूखेड़ा ब्लॉक में दस साल पहले कृषि विभाग की बिल्डिंग का निर्माण लाखों रुपये की लागत से किया गया था। लेकिन हैंडओवर न होने के चलते आज तक ताला नहीं खुला और वह बिल्डिंग जर्जर हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि कृषि विभाग की बिल्डिंग दस साल पहले बनकर तैयार हुई थी। लेकिन आज तक उस बिल्डिंग में कार्यालय शिफ्ट नहीं हुआ और आज भी वह मृदा परीक्षण केंद्र में संचालित हो रहा है। खाली पड़ी बिल्डिंग छतिग्रस्त होने के बाद अब खंडर जैसी दिखाई देने लगी है। क्योंकि बिल्डिंग का निर्माण होने के बाद आज तक वह उसी अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन


किसी को नहीं कोई जानकारी
कृषि विभाग की बिल्डिंग का निर्माण दस साल पहले हुआ था। लेकिन उसमें आज तक कार्यालय का संचालन नहीं हुआ। कृषि विभाग के कार्यालय में जानकारी ली तो किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बिल्डिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वरिष्ठ कृषि अधिकारी जीपी बेन का कहना है, बिल्डिंग का निर्माण विभाग के लिए हुआ था। लेकिन इसकी लागत और कब इसका निर्माण हुआ था, इसकी कोई जानकारी अभी उनके पास नहीं है। अब तो वह बिल्डिंग भी छतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर कृषि विभाग के एसडीओ एसएल कुर्मी ने बताया, मेरी पदस्थापना के काफी समय पहले उस बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। लागत और साल की जानकारी अभी मुझे नहीं है। मैं जानकारी लेकर बताता हूं। पांच से सात साल पहले पहले बिल्डिंग तैयार हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने आज तक विभाग को हैंडओवर ही नहीं की है।


शनिवार को तेंदूखेड़ा पहुंचे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को कृषि विभाग की नई बिल्डिंग के जर्जर होने के बारे में बताया। उन्होंने सबंधित अधिकारी को फोन लगाया और बिल्डिंग की फाइल सोमवार को उनके पास लाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा, जब ऐसा मामला था तो आज तक मुझे अवगत क्यों नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed