फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News 47 degree temperature recorded after seven years fire rained from sky

Damoh News: सात साल के बाद दर्ज हुआ 47 डिग्री तापमान, आसमान से बरसी आग

Mon, 27 May 2024 09:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2024 09:22 PM IST
सार

दमोह जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान 2017 में 47 डिग्री दर्ज हुआ था और उसके सात साल के बाद फिर तापमान सोमवार को उसी क्रम में पहुंचा है।

विज्ञापन
Damoh News 47 degree temperature recorded after seven years fire rained from sky
धूप से बचाने फल को ढकता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान साल 2017 में 47 डिग्री दर्ज हुआ था और उसके सात साल के बाद फिर तापमान सोमवार को उसी क्रम में पहुंचा है। सुबह से ही धूप निकलने के साथ आसमान से आफत बरस रही थी और ऐसा लग रहा था कि आज मौसम अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

विज्ञापन


बता दें कि पूरे दिन गर्म हवाओं का दौर जारी रहा और स्थिति यह रही कि शहर की सड़कें सुनसान दिखाई दे रही थी और शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर भी इक्का, दुक्का लोगों की मौजूदगी थी। शाम को जैसे मौसम विभाग ने तापमान जारी किया और 47 डिग्री तापमान बताया गया, तब लोगों के मानो होश उड़ गए। क्योंकि वह पूरे दिन इसी बात का एहसास कर रहे थे कि आज तापमान में वाकई काफी अधिक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बता दें, शनिवार से नौतपा की शुरुआत हुई है और शुरुआत के दिन से ही लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को 44 डिग्री और सोमवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन गर्म हवाओं के चलने के कारण गर्मी बनी रही और कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहा था। लोग अपने पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर चलते हुए दिखाई दे रहे थे। शाम के 6:30 तक गर्म हवाएं चलती रही और लोगों को जरा भी ठंडक का एहसास नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे के अनुसार, अभी आने वाले समय में इसी तरह तापमान बना रहेगा। बीच-बीच में बदल जरूर जाएंगे, लेकिन मौसम में गर्माहट जारी रहेगी।

27 मई के दिन पिछले आठ साल का तापमान

  • 27 मई 2016 42.05 डिग्री

  • 27 मई 2017 47.00

  • 27 मई 2018 46.05

  • 27 मई 2019 45.00

  • 27 मई 2020 44.08

  • 27 मई 2021 40.02

  • 27 मई 2022 44.04

  • 27 मई 2023 38.06

  • 27 मई 2024 47.00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed