फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: When stopped from applying color, five members of the family were attacked with knives

Damoh News: रंग लगाने से रोका तो परिवार के पांच लोगों पर चाकुओं से हमला, आरोप- बेटी से कर रहे थे बदसलूकी

Wed, 27 Mar 2024 09:43 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 09:43 AM IST
सार

दमोह मे रंग लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पांच लोगों को चाकू लगे हैं। विवाद के पीछे छेड़खानी की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Damoh News: When stopped from applying color, five members of the family were attacked with knives
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मानस भवन के पीछे कैदों की तलैया किनारे रहने वाले बंसल समाज के लोगों के बीच मंगलवार रात रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें पांच लोगों पर चाकुओं से हमला किया गया सभी घायल जिला अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब सात लोग एक परिवार में पहुंचे और उस परिवार की बेटी को रंग लगाने के साथ बदसलूकी करने लगे। अमन बंसल नाम के युवक ने एक युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घायल महिला कलावती ने बताया कि परिवार के लोग घर में होली मना रहे थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और बका और चाकू से उन पर हमला कर दिया। घायल युवती ने बताया कि आरोपियों से उनका पहले से विवाद चल रहा है। वह रंग लगाना चाह रहे थे पहले हमने मना किया, फिर सहमति दे दी, लेकिन आरोपी छेड़खानी करने लगे। मैंने अपनी भाभी को बुलाया तो आरोपियों ने गर्भवती भाभी सपना पर हमला कर दिया। इसके बाद मैंने मां को आवाज लगाई, तो मेरी मां के साथ भी मारपीट कर दी और मेरे भाइयों को भी चाकू मार दिए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में केवल अमन और करण के नाम सामने आए हैं, बाकी अज्ञात है। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed