फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Family of crocodile seen in field on river bank in Taradehi

Damoh News: तारादेही में नदी किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ का परिवार, नदी में हैं करीब छह मगर

Tue, 30 Jan 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 07:56 PM IST
सार

दमोह के तारादेही में नदी किनारे खेत में मगरमच्छ का परिवार दिखा है। माना जा रहा है कि नदी में करीब छह मगरमच्छ हैं।

विज्ञापन
Damoh News Family of crocodile seen in field on river bank in Taradehi
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तारादेही गांव में व्यारमा नदी किनारे खेत में मगरमच्छ का परिवार दिखाई दिया, जो पानी से बाहर निकलकर धूप सेंक रहा था। हालांकि, केवल दो मगर नदी किनारे थे और बाकी पानी के अंदर थे। इन मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण सहम गए और उन्हें वापस नदी में भगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जिले की सबसे बड़ी व्यारमा नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं, जो ग्रामीणों के लिए खतरा भी बने रहते हैं और आए दिन रहवासी इलाके में पहुंच जाते हैं, जिससे हड़कंप के हालात भी निर्मित हो जाते हैं। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तारादेही गांव से निकली व्यारमा नदी में करीब छह मगरमच्छ अपना बसेरा बनाए हुए हैं, जो आए दिन ग्रामीणों को दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


नदी के किनारे किसानों के खेत हैं, जहां मंगलवार सुबह दो मगरमच्छ धूप सेंकते दिखाई दिए। एक मगर खेत की ओर बैठा था और दूसरा नदी किनारे और बाकी मगर पानी के अंदर थे। किसान जिनेश सिंह चंदेल के खेत में यह मगरमच्छ दिखाई दिए, जिसे देखते ही अन्य किसान भी वहां पहुंच गए और जब इन मगरमच्छ को भगाया तो वह यहां-वहां भागने लगे और कुछ देर बाद नदी में वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यारमा नदी काफी लंबी है और तेंदूखेड़ा ब्लॉक से होकर बहती है। पानी के अंदर रहने वाले यह मगरमच्छ आए दिन नदी में आने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं। इसके अलावा यह मगर नदी से निकलकर किसानों के घरों की ओर भी रुख कर लेते हैं, जिसके बाद वन विभाग के द्वारा उन्हें पकड़कर जंगल में नदी, तालाब में छोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed